भाजयुमो: उज्जैन नगर की नई कार्यकारिणी देर रात घोषित

उज्जैन, अग्निपथ। भारतीय जनता युवा मोर्चा की (भाजयुमो) उज्जैन नगर इकाई की नई कार्यकारिणी सोमवार देर रात घोषित हो गई। करीब 5 महीने से नगर कार्यकारिणी का गठन अटका पड़ा था।

मोर्चा के नगर अध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह कुशवाह ने नगर‌ इकाई के साथ उज्जैन नगर क्षेत्र के 9 मंडलों में भी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। नगर महामंत्री के रूप में उज्जैन उत्तर से विधायक पारस जैन के खास श्रीपाल रजावत तो दक्षिण से विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता सुशील वाडिया को महामंत्री का दायित्व दिया गया है।

नगर इकाई में 29 पदाधिकारियों में 7 उपाध्यक्ष एवं 6 मंत्री बनाए गए हैं।

गर मंत्री बनाए गए। युवा मोर्चा की इस नई टीम का ऐलान रात 12:30 बजे किया गया। उल्लेखनीय है कि पूर्व अध्यक्ष अमेय शर्मा को महाकाल मंदिर में हुए हंगामे के चलते पद से हटा दिया गया था। इसके बाद कुशवाहा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तब से ही नगर की नई टीम की घोषणा लंबित थी।

Next Post

मुंबई में पत्नी को मारकर भागा पति नागदा से पकड़ाया

Tue Feb 14 , 2023
आरपीएफ और मुंबई क्राइच ब्रांच ने आरोपी को ट्रेन से पकड़ा नागदा, अग्निपथ। मुंबई क्राईम ब्रांच और आरपीएफ नागदा की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात हत्या के आरोपी को पकडऩे में सफलता हासिल की। मंगलवार की दोपहर में क्राइम ब्रांच के चार सदस्यों की टीम आरोपी को मुंबई के […]