काले कपड़े पहनकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

फ्रीगंज में विरोध मार्च निकाला-कांग्रेस सेवादल का धरना प्रदर्शन

उज्जैन, अग्निपथ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर देने के मामले में शनिवार को शहर में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि भदौरिया के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने ‘डरो मत’ धरना किया। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्र से लेकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। काले कपड़े पहने, सर पर काला कफऩ बांधे और राहुल गांधी के पक्ष में कांग्रेस नेताओं ने जनसमर्थन मांगते हुए राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने की मांग की।

टावर चौक पर हुए विरोध प्रदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि भदौरिया, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र मरमट, पार्षद माया राजेश त्रिवेदी, अजित सिंह ठाकुर,भरत शंकर जोशी, जितेंद्र तिलकर, अरुण वर्मा ,प्रितेश वर्मा से लेकर तमाम कांग्रेसियों ने काले कपड़े पहन कर प्रदर्शन किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने एवं प्रजातांत्रिक मूल्यों की हत्या किये जाने के विरोध में 25 मार्च को शाम 5 बजे से 6 बजे तक गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना आयोजित किया गया उक्त धरना प्रदर्शन में कांग्रेश सेवादल के तीनों विंग – सेवादल, महिला सेवादल एवं यंग ब्रिगेड सेवादल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस धरने में गांधी प्रतिमा के समक्ष रघुपति राघव राजा राम के भजन गाए गए।

धरने को प्रदेश सेवादल उपाध्यक्ष अरुण रोचवानी, ललित लुल्ला, शहर सेवादल अध्यक्ष मनीष गोमे, जिला अध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस सेवादल डॉ. चैनसिंह चौधरी ने संबोधित किया एवं प्रधानमंत्री की हिटलर शाही का जिसके तहत उन्होंने देश के गरीबों, पिछड़ों, महिलाओं, व्यापारियों, की बात, एवं अडानी अंबानी के प्रधानमंत्री के रिश्तों की जानकारी चाही तो उन्हे संसद से अयोग्य घोषित कर दिया, जिसका आज कांग्रेस पार्टी, सेवादल उज्जैन द्वारा पूरजोर विरोध किया गया।

इस अवसर पर सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष अजय शंकर तिवारी, ललित लुल्ला, राजेंद्र चंदेल, लीला परिहार, हेमंत पवार कोरी, रजनीश जोशी, मुकुल घुरैया, हर्ष जैन, पीयूष चौधरी, जितेंद्र निगम, योगांश शर्मा, कुलदीप सुरावत, लोकेंद्र ठाकुर, बलराम जाट आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी सेवादल मीडिया समन्वय अर्जुन शर्मा ने दी।

Next Post

भैया हम भी सेवा करेंगे, पास कब तक मिलेगा...

Sun Mar 26 , 2023
पं. प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा के लिए महिलाओं में वीआईपी पास के लिए अधिक उत्सुकता उज्जैन, (हरिओम राय) अग्निपथ। भैया हमे भी सेवा करना है, हमारा नाम लिख लो… और कथा के पास कब तक मिल जायेंगे। ये उत्सुकता पं. प्रदीप मिश्रा के कथास्थल स्थित कार्यालय पर आने […]