जन आक्रोश यात्रा में भाजपा पर गरजे कांग्रेस नेता

भाजपा सरकार की विदाई तय है – विधायक मोरवाल

बडऩगर, अग्निपथ। भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर म.प्र. कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के सह अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व विधायक जीतू पटवारी की मुख्य उपस्थिति व विधायक मुरली मोरवाल के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा व विशाल आमसभा का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शहरी व ग्रामीणजनों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

बडऩगर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को सबसे पहले यात्रा ग्राम भाटपचलाना में पहुंची। जहां जन समुदाय द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। पश्चात नौगावा, बडग़ंवा, रूनिजा, माधौपुरा, सुन्दराबाद, पिटलावदिया, जस्साखेड़ी, बालोदा आरसी, फंटा होते हुए यात्रा नगर के कोर्ट चौराहा पहुंची। जहां क्रेन से 21 फिट की माला द्वारा जीतू पटवारी का विधायक मोरवाल द्वारा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में स्वागत किया गया।

यात्रा गांधी चौक पर एक आमसभा में परिवर्तित हुई। सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा, नागदा विधायक दिलीप गुर्जर व कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल पटेल ने संबोधित किया। वहीं पटवारी ने संबोधित करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार आती हैं तो किसानों का गेहंू 3000 रूपये प्रति क्विंटल खरीदेगी, किसानों का कर्ज माफ होगा, बिजली बिलों में राहत मिलेगी।

आपने विधायक मोरवाल को ईमानदार बताते हुए कहा की ये भाजपा सरकार के प्रलोभन में नहीं आए। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को विजय बनाकर कमलनाथ की सरकार बनाना हैं। भाजपा की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेकना हैं। विधायक मोरवाल ने बताया कि वे एक गरीब परिवार से राजनीति में आए थे। 35 वर्षो से आप लोगो की निरन्तर सेवा करता आ रहा हूं। जो कार्य हमने पिछले 5 वर्षो में किए हैं वो भाजपा के नेताओं ने पिछले 15 सालों में नहीं किए।

विधायक ने कहा की मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आए और मेरे द्वारा पूर्ण किए गए विकास कार्यो का भूमि पूजन व लोकार्पण जिसका हो चुका था। उनका दोबारा लोकार्पण कर के चले गए। बडऩगर विधानसभा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं किया हैं। इस चुनाव में प्रदेश से भ्रष्ट भाजपा सरकार की विदाई तय हैं। जनता कांग्रेस की सरकार बना रही हैं।

जनसभा व यात्रा के दौरान घट्टिया विधायक रामलाल मालवीय, तराना विधायक महेश परमार, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल पटेल, बंटु गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गजेन्द्र यादव, डॉ. नरेन्द्रसिंह राठोर, हेमन्त उपाध्याय, प्रवीण बिलाला, जनपद सदस्य प्रहालदसिंह देवड़ा, राधेष्याम परमार, नागेष्वर मारू, मण्डलम अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव, सेवादल अध्यक्ष सुनील कमवाना, पार्षद अजहर उद्दीन, फकिर मोहम्मद, विधायक प्रतिनिधि रामलाल माली, नारायणसिंह राठोर, करण राठोड़, महेश विजयवर्गीय, बद्रीलाल आचार्य आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार नाहर ने किया व आभार रईस कुरैषी ने माना।

Next Post

गोवंश तस्करी का आरोपी अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार

Sat Sep 23 , 2023
महिदपुर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, आरोपी के अवैध बाड़े पर चलाई जेसीबी महिदपुर, अग्निपथ। शनिवार को महिदपुर में पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा गोवंश की तश्करी व अवैध शराब के धंधे में लिप्त आरोपी के अवैध बाड़े पर जेसीबी मशीन चला कर नेस्तनाबूत कर दिया । थाना महिदपुर […]