सर्द हवाओं से मौसम कूल-कूल, 10 से भी नीचे पहुंचा रात का तापमान

अगले सप्ताह फिर बन रहे बारिश के आसार

शाजापुर, अग्निपथ। सर्द हवाएं शहर का पीछा नहीं छोड़ रही हैं। गुरुवार को भी शहर में 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रही। जिसके चलते लोगों को धूप में भी गर्म कपड़े पहनकर समय गुजारना पड़ा। यही नहीं रात का तापमान भी 10 डिग्री से कम होकर 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि अगले सप्ताह से फिर मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।

इन दिनों दिन की शुरूआत घने कोहरे के साथ हो रही है। जेा लोगों को सर्दी का एहसास करा रही है। इसके बाद धूप जरूर निकल रही है लेकिन सर्द हवाओं की मौजूदगी से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। गुरूवार को भी मौसम के यही हाल रहे। इस दिन शहर का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। उस पर दिनभर से चल रही सर्द हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है।

सुबह-सुबह धुंध बढ़ा रही परेशानी

सुबह-सुबह धुंध छाने से लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है। जिसकी विजिबिलिटी भी काफी कम होती है। जिसके कारण वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिन्हे अपने वाहनों की हेडलाइट जलाने के बाद भी रेंगते हुए आवागमन करना पड़ता है। सुबह 9 बजे के बाद ही धुंध से राहत मिल पा रही है।

Next Post

रतलाम-पेटलावद मार्ग पर माही नदी के समीप यात्री वाहनों पर पथराव और लूट का प्रयास

Fri Dec 15 , 2023
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बदमाशों ने लगाया प्रश्न चिन्ह पेटलावद, अग्निपथ। झाबुआ-रतलाम बार्डर माही नदी के समीप बिती रात लगभग 10 बजे आने जाने वाले वाहनों के उपर बदमाशों ने पथराव किया और लूट का प्रयास किया किंतु वाहन चालकों की समझदारी से लूटपाट की घटना नहीं हो पाई […]