रतलाम-पेटलावद मार्ग पर माही नदी के समीप यात्री वाहनों पर पथराव और लूट का प्रयास

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बदमाशों ने लगाया प्रश्न चिन्ह

पेटलावद, अग्निपथ। झाबुआ-रतलाम बार्डर माही नदी के समीप बिती रात लगभग 10 बजे आने जाने वाले वाहनों के उपर बदमाशों ने पथराव किया और लूट का प्रयास किया किंतु वाहन चालकों की समझदारी से लूटपाट की घटना नहीं हो पाई किंतु वाहन में सवार कुछ यात्रियों को चोंट लगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्री को पेटलावद निवासी दीपक राठौड, शिवा राठौड और भूपेंद्र राठौड अपने नीजि वाहन से रतलाम से पेटलावद विवाह समारोह से लोट रहे थे तभी रात्रि लगभग 10 बजे माही नदी के बीच कुछ बदमाशों ने लूट की नियत से वाहन पर पत्थरों से हमला कर दिया तभी वाहन चालक अंकित सिसोदिया ने समझदारी से वाहन की गति बढा कर वाहन को निकाल लिया गया। जिसमें वाहन पर तीन से चार पत्थर लगे।

इसके बाद पीछे आ रहे गुजरात के वाहनों पर भी पथराव किया गया। जिसमें वाहन में बैठी महिलाओं को चोंट लगी। जिसके बाद इन गाडी वालों ने मिलकर आगे जा कर रूक कर रोड पर आने जाने वाले वाहनों को सावधान किया और पुलिस को सुचना दी गई वहीं दीपक राठौड ने अपने अन्य रिश्तेदारों को मोबाइल पर सूचना दे कर आने से रोक दिया। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार लगभग 15 से 20 बदमाश शामिल थे जो की रोड के दोनो ओर खडे हो कर पथराव कर रहे थे।

इस बीच करवड चौकी, रतलाम और रावटी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया था। जिसके बाद बदमाश मौके पर से भाग गये। पुलिस ने उसके बाद पूरे क्षेत्र में तलाश करने की कोशीश की गई किंतु सफलता नहीं मिल पाई।

पेटलावद – रतलाम रोड सुरक्षीत माना जाता था लेकिन इस घटना से आमजन में भय का माहौल है। क्योंकि रानिसिंग गांव के समीप ही इस प्रकार की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। रात्रि 10 बजे ही किसी गांव के समीप आने जाने वाले वाहनों पर पथराव कर लूट का प्रयास करना बदमाशों के हौसले बुलंद है जो प्रतीत होता है।

इस संबंध में एसडीओपी सौरभ तोमर ने बताया कि घटना रतलाम जिले की है किंतु घटना के बाद झाबुआ पुलिस भी सक्रिय हुई और गश्त करते हुए बदमाशों को तलाश करने का प्रयास किया गया।

Next Post

निगम कर्मचारियों की मांगों का होगा शीघ्र निराकरण : निगमायुक्त

Fri Dec 15 , 2023
निगम आयुक्त के साथ कर्मचारी संघों की हुई बैठक उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन नगर पालिक निगम के स्थाई, अस्थाई एवं सेवा निवृत्त कर्मचारियों की मांगों का निराकरण शीघ्र किया जाएगा यह निर्देश निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह ने नगर निगम के सभा कक्ष में सफाई कामगार संघ, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ एवं […]