बडऩगर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने मजदूर को कुचला, मौत

मजदूरी करने के बाद घर लौट रहा था, हादसा हो गया

उज्जैन, अग्निपथ। बडऩगर मार्ग पर शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन ने मजदूर को कुचल दिया। लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। ड्यूटी कंपाउंडर द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया है। पुलिस सीसीटीवी के जरिये वाहन की पहचान करने के प्रयास में जुट गई है। रविवार सुबह मामले में नई जानकारी आयेगी।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि रात 8.30 बजे के लगभग जिला अस्पताल ड्यूटी कंपाउंडर ने बताया कि बडऩगर रोड मुल्लापुरा के समीप से मृत अवस्था में धन सिंह पिता लालजी 48 वर्ष निवासी भैरूपुरा को कुछ लोग अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। लोगों का कहना था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। धन सिंह पैदल घर की ओर जा रहा था। दुर्घटना की जानकारी लगते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे उन्होंने बताया कि धन सिंह मजदूरी करता था और पैदल घर लौट रहा था।

गांव के लोगों ने उन्हें सूचना देकर धन सिंह के घायल होने की जानकारी दी थी जिसके चलते वह जिला अस्पताल पहुंचे तो मौत होना सामने आया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद चालक मौके से वाहन लेकर भाग निकला था फिलहाल मामले में मर्ग कायम किया गया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जाएंगे उसके बाद ही वहां का पता चल पाएगा।

Next Post

बोर्ड परीक्षा टॉपर बनने के लिए शिक्षा विभाग ने कार्यशाला में दिया गुरुमंत्र

Sat Apr 27 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में उज्जैन का नाम टॉप पर आने के लिए अभी से योजना बनाकर विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन शुरू कर दिया है। 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को देखते हुए परिणाम आने के चंद दिनों बाद 27 अप्रैल को माधव नगर […]