महाकाल मंदिर परिसर में दो दर्शनार्थियों को कुत्तों ने काटा

उज्जैन, अग्निपथ। शनिवार को महाकाल दर्शन को आए दो श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर निकलने के दौरान दो आवारा कुत्तों ने हमला कर काट लिया। दोनों को अस्पताल में उपचार दिया गया।

शनिवार सुबह महाकाल दर्शन के बाद बाहर परिसर में आये 2 श्रद्धालुओं को कुत्ते ने काट लिया। बताया जा रहा है कि सबसे पहले राजस्थान के निम्बाहेड़ा दीपक पिता शंकरलाल (25) को कुत्ते ने पैर पर काटा उसे बचाया जाता तक तक पैर खून से लथपथ हो गया था। कुछ देर बाद ही रतलाम से परिवार के साथ दर्शन करने आई भार्गवी पिता विरेन्द्रसिंह (22) को पैर परिसर में घूम रहे कुत्ते ने पकड़ लिया।

2 श्रद्धालुओं को कुत्ते द्वारा काटने पर सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गये। उन्होने परिसर से कुत्ते को बाहर निकाला। इधर कुत्ते के काटने पर घायल हुए दीपक और भार्गवी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने रैबिज वैक्सीन का डोज लगाकर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

महाकाल मंदिर परिसर में महिला के गले से 2 लाख की चेन चोरी

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालु के लगे से अज्ञात बदमाश 2 लाख कीमत की चेन चोरी कर ले गये। महिला को चेन गायब होने का पता चला तो महाकाल थाने पहुंचकर शिकायत की गई। पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में लगी है।

राजगढ़ के खिलचीपुर सेे ललिता पति श्यामसुंदर गांधी (54) परिवार के साथ महाकाल दर्शन करने आई थी। दोपहर में दर्शन के बाद वह मंदिर से बाहर आई तो गले से तीन तोला वजनी 2 लाख कीमत की सोने की चेन गायब थी। परिसर में चेन की तलाश की गई और सुरक्षाकर्मियों को जानकारी दी। महिला श्रद्धालु को शिकायत दर्ज कराने के लिये महाकाल थाने भेजा गया।

परिवार थाने पहुंचा और पुलिस को चेन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले का जांच का आश्वासन दिया और मंदिर परिसर में लगे कैमरों के फुटेज देखने की बात कहीं। ललिता गांधी का कहना था कि दर्शन के दौरान जाते समय काफी भीड़ थी। संभवत: उसी दौरान चेन चोरी हुई है।

महाकाल टीआई अजय वर्मा के अनुसार मंदिर में लगे कैमरे देखे गये है। जिसमें कुछ संदिग्ध महिलाएं दिखाई दी है। जिनकी पहचान के प्रयास किये जा रहे है। महाकाल मंदिर में महिला श्रद्धालु के साथ चेन चोरी का यह पहला मामला नही है। इससे पहले नागपंचमी पर भी 3 से 4 महिलओं की चेन चोरी होना सामने आया था।

श्रावण-भादौ मास के दौरान भी कई महिलाओं की चेन, श्रद्धालुओं के पर्स, मोबाइल मंदिर परिसर से चोरी हो चुके है। चेन चोरी के मामले में पुलिस को पहले भी संदिग्ध महिलाओं के फुटेज मिले है, लेकिन अब तक वारदात करने वाली महिलाएं हाथ नहीं लग पाई है।

Next Post

शराब अधिक पीने से वृद्ध की हुई मौत

Sat Apr 27 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। अधिक शराब पीने से बिगड़ी हालत के बाद वृद्ध का रात में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। शनिवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करा और शव परिजनों को सौंपा। नीलगंगा थाना क्षेत्र के संतराम सिंधी कालोनी में रहने वाले संदीप पिता हरीशचंद्र […]