उज्जैन-बदनावर-पेटलावद मार्ग के फोरलेन में तब्दील की कार्रवाई प्रारंभ

अधिग्रहित भूमि के संबंध में दांवे आपत्ति के लिए 18 को जनसुनवाई

बदनावर, अग्निपथ। उज्जैन से पेटलावद मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने की कार्रवाई गत तीन वर्षो से चल रही है लेकिन अभी तक भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई भी पूरी नही हो पाई है। एसे में कब तो अधिग्रहण होगा और कब मार्ग का निर्माण शुरू किया जाएगा इस बारे में अभी स्थिती सामने नही आई है।

हालाकि सडक निर्माण के लिए डीपीआर हेतु अधिग्रहित भूमि का मूल्यांकन करने की कार्रवाई से फोरलेन निर्माण प्रारंभ होने की उम्मीद बंधी है। अधिग्रहित भूमि के संबंध में दावे आपत्ती के लिए 18 जून को यहां जन सुनवाई भी होगी।

उज्जैन से पेटलावद थांदला तक राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीन है जिसको करीब 16 वर्ष पहले टू लेन बनाया गया था। उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही की बढती संख्या को देखते हुए इसे फोरलेन में तब्दील करने की कार्रवाई प्रारंभ की गई। सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसकी डीपीआर बनाने कार्य एसए इंफ्रास्ट्रक्चर कंसलटेट प्रालि को सौपा है।

उज्जैन बडनगर-बदनावर होकर पेटलावद के सारंगी के पास अमरोही तक 139 किमी के हिस्से को फोरलेन मार्ग बनाया जाना प्रस्तावित है। तथा भविष्य में इसे दाहोद के पास लिमडी तक जोडने की भी योजना है। फिलहाल फोरलेन की प्रस्तावित लागत 1139 करोड रूपए बताई गई है।

बदनावर क्षेत्र के अंतर्गत फोरलेन ग्राम खीमाखेडी, ढोलाना, पंचकवासा, बामनसुता, खेडा, संदला, छायन, लिलीखेडी, सेमलखेडा, बखतपुरा, दोत्रिेया आदि गांवों की सीमाओं में से होकर गुजरेगा। तथा नगर से इसके लिए बायपास का निर्माण किया जाएगा।

सडक़ निर्माण में आने वाली भूमि के अधिग्रहण के अंतर्गत प्रभावित हो रही संरचनाओं का मूल्याकंन करने के लिए वन विभाग, लोनिवि, पीएचई, आरईएस एवं उद्यानिकी विभाग को एसडीएम वीरेंद्र कटारे ने 11 जून को एक आदेश जारी किया है। इसमें बताया गया कि ग्राम ढोलाना एवं खेडा मे भूमि अधिग्रहण के संबंध में डीपीआर हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के अंतर्गत 3 डी का प्रकाशन 17 जुलाई 2018 को ही जारी हो चुका है।

विभाग द्वारा अवार्ड की कार्रवाई की जा रही है। इस हेतु अधिग्रहण में प्रभावित भूमि पर स्थित संरचनाओं, परिसंपतियों का मूल्याकंन कर 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। दूसरी और फोरलेन निर्माण के चैडीकरण हेतु 3 डी के प्रकाशन के पश्चात दावे आपत्र्ती के लिए 18 जून को प्रात: 11:30 बजे से एसडीएम कार्यालय में जनसुनवाई रखी गई है।

इसमें ग्राम खेडा एवं ढोलाना क्षेत्र में फोरलेन निर्माण के दौरान आने वाली अधिग्रहित भूमि के किसान अपने दावे आपत्ती के संबंध अपना पक्ष रख सकेंगे। इसके पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

खाचरौद : नगर की प्राचीन धरोहर को बचाने के लिए युवा टीम आई आगे जनसहयोग से तालाब की साफ कर कई टन कचरा निकाला

Thu Jun 17 , 2021
खाचरौद, अग्निपथ। नगर की एकमात्र दार्शनिक धरोहर गंगा जमनी तहजीब तालाब बीते कई वर्षों से स्थानीय प्रशासन व नगर पालिका परिषद की अनदेखी व लापरवाही के चलते अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। प्राकृतिक रूप से सर्व सम्पन्न इस धरोहर को आसपास के जनमानस व दुकानदारों ने कचरा पेटी […]