वीर बालक पृथ्वीसिंह: औरंगजेब की सभा में शेर का जबड़ा फाड़ा

भारत वीरो की जन्म भूमि कहलाता है। यहाँ सैकड़ो वीर पुरुष और शुरवीर बालक ने अपनी वीरता से इतिहास में अपना नाम अमर किया है। ऐसे ही एक शुरवीर बालक है पृथ्वी सिंह (Balak Prithivi Singh) जिन्होंने अपने वीरता से सबको आश्चर्यचकित कर दिया था।


Balak Prithivi Singh की गौरवगाथा
एक बार औरंगजेब के दरबार मे एक शिकारी जंगल से बहुत बडा भयानक शेर पकड कर लाया। शेर को लोहे के पिंजरे में बंद किया गया था, पिंजरे में बंद शेर बार बार दहाड रहा था।

ओरंगजेब अपने दरबार में पिंजरे में बंद भयानक शेर को देख इतराते हुए बोला “इससे बडा भयानक शेर दूसरा नही नहीं है” ! ओरंगजेब के दरबार में बैठे उसके गुलाम स्वरुप दरबारियो ने भी उसकी हाँ में अपनी हाँ मिलाई !


परन्तु जोधपुर के महाराजा यशवंत सिंह ने ओरंगजेब की इस बात से असहमति जताते हुए कहा कि “इससे भी अधिक शक्तिशाली शेर तो हमारे पास है” ! बस फिर क्या था महाराजा यशवंत सिंह की बात को सुनकर मुग़ल बादशाह ओरंगजेब बड़ा क्रोधित हो उठा।

उसने यशवंत सिंह से कहा कि यदि तुम्हारे पास इस शेर से अधिक शक्तिशाली शेर है, तो अपने शेर का मुकाबला हमारे शेर से करवाओ, लेकिन तुम्हारा शेर यदि हार गया तो तुम्हारा सिर काट दिया जाएगा।

महाराजा यशवंत सिंह ने ओरंगजेब की चुनौती को सहर्ष स्वीकार किया ! अगले दिन किले में शेरों की लड़ाई का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठी हुई। ओरंगजेब अपने स्थान पर एवं महाराजा यशवंत सिंह अपने बारह वर्षीय पुत्र Balak Prithivi Singh के साथ अपना आसन ग्रहण किये हुए थे !


ओरंगजेब ने यशवंत सिंह से प्रश्न किया “कहाँ है तुम्हारा शेर ?” यशवंत सिंह ने ओरंगजेब से कहा “तुम निश्चिन्त रहो मेरा शेर यहीं मौजूद है, तुम लड़ाई शुरू करवाओ “ !

ओरंगजेब ने शेरों की लड़ाई शुरू की जाने की घोषणा की। ओरंगजेब के शेर को लोहे के पिंजरे में छोड़ दिया गया ! अब बारी थी महाराजा यशवंत सिंह के शेर की !

महाराजा यशवंत सिंह ने अपने बारह वर्षीय पुत्र बालक पृथ्वी सिंह को आदेश दिया कि आप शेर के पिंजरे में जाओ और हमारी और से ओरंगजेब के शेर से युद्ध करो ! यह सब देख वहां उपस्थित सभी लोग हैरान रह गए !

अपने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए Prithivi Singh पिता को प्रणाम करते हुए शेर के पिंजरे में घुस गए !


शेर ने बालक पृथ्वी सिंह की तरफ देखा उस तेजस्वी बालक की आँखो में देखते ही वह शेर पूंछ दवाकर अचानक पीछे की ओर हट गया।

यह देख किले में उपस्थित सभी लोग हैरान रह गए। तब मुग़ल सैनिकों ने शेर को भाले से उकसाया, तब कहीं वह शेर Balak Prithivi Singh की और लपका।

शेर को अपनी और आते देख बालक पृथ्वी सिंह पहले तो एक और हट गए बाद में उन्होंने अपनी तलवार म्यान में से खीच ली, अपने पुत्र को तलवार खीचते देख महाराजा यशवंत सिंह जोर से चीखे “बेटा तू ये क्या कर रहा है , शेर के पास तलवार तो है नही फिर क्या तलवार चलायेगा, ये तो धर्म युद्ध नही है !”

बालक पृथ्वीसिंह का युद्ध

पिता की बात सुनकर बालक पृथ्वी सिंह ने तलवार फेक दी और वह शेर पर टूट पड़े , काफी संघर्ष के बाद उस वीर बालक पृथ्वी सिंह ने शेर का जबडा अपने हाथो से फाड दिया, और फिर उसके शरीर के टुकडे टुकडे कर के फेंक दिये।

सभी लोग वीर Balak Prithivi Singh की जय जय कार करने लगे, शेर के खून से सना हुआ जब बालक पृथ्वी सिंह बाहर निकले तो राजा यशवंत सिंह जी ने दौडकर अपने पुत्र को छाती से लगा लिया।

(कहा जाता हे की उस दुष्ट और कपटी मुग़ल ने बालक पृथ्वी सिंह को उपहार स्वरूप् वस्त्र दिए जिनमे जहर लगा हुआ था..!!
उन्हें पहने के बाद Balak Prithivi Singh की मृत्यु हो गयी थी..!! .)

ऐसे थे हमारे पूर्वजों के कारनामे जो वीरता से ओतप्रोत थे। जय माँ भवानी …

Next Post

KBC 13 : मप्र से साहिल अहिरवार के रूप में मिला केबीसी को अपना दूसरा करोड़पति, गार्ड के बेटे ने जीता 1 करोड़

Fri Oct 22 , 2021
नई दिल्ली। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 13 को आखिरकार अपना दूसरा करोड़पति मिल गया, 19 साल के साहिल आदित्य अहिरवार 50-50 लाइफलाइन की मदद से अमिताभ बच्चन के 15वें सवाल का जवाब देकर 1 करोड़ जीत लिया है। आपको याद दिला दें कि इससे पहले शो की पहली करोड़पति […]