उज्जैन के फल-सब्जी को खरीदेगी साउथ अफ्रीका की कंपनी, ट्रेनिंग के लिए सेमिनार होगा

freeganj sabji mandi

उज्जैन से लहसुन, प्याज जा रहे हैं चेन्नई, झारखंड और कर्नाटक

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन के फल और सब्जी विक्रेता और आढतियों के दिन बदलने वाले हैं। उनकी सब्जी और फल को साउथ अफ्रीका की कंपनी खरीदने के लिए सेमिनार के माध्यम से ट्रेनिंग देगी और मार्केट उपलब्ध कराने के साथ ही तत्काल ही भुगतान कराने की व्यवस्था भी कराएगी।

उक्त जानकारी देते हुए मंडी सचिव उमेश बसेडिया शर्मा ने बताया कि उज्जैन में फल और सब्जी मंडी का अच्छा कारोबार हैं। साउथ अफ्रीका की कंपनी ब्रिज 44 सेंट्रल इंडिया 26-27 दिसंबर को सेमिनार करेगी। इसमें कंपनी फल और सब्जी आढ़तियों और विक्रेताओं को ट्रेनिंग देकर व्यवसाय के लिए तैयार करेगी। इसकी तैयारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग का उद्देश्य फूड चेन को विकसित करना है। इसमें लोडर, आढ़तिए समेत सभी वर्गो को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी के पीयूष टेकवानी व्यापारियों को सेमिनार में ट्रेनिंग देंगे। वहीं उज्जैन से लगातार लहसुन, प्याज चेन्नई, झारखंड, कर्नाटक जा रहे हैं।

शुक्रवार को प्याज की नई सुपर किस्म के 6 हजार कट्टे की आवक हुई। यह 1800 से 2000 तक में बिकी। पुरानी एक्स्ट्रा प्याज 1700 से 1900 रुपए क्विंटल, सुपर क्वालिटी 1500 से 1700 रुपए क्विंटल, एवरेज क्वालिटी 1200 से 1400 रुपए क्विंटल, गोल्टा क्वालिटी 1000 से 1100 रुपए क्विंटल, गोल्टी क्वालिटी 700 से 800 रुपए क्विंटल, छाटन क्वालिटी 300 से 400 रुपए रुपए क्विंटल में बिका।

आलू के 3000 हजार कट्टे की आवक हुई। नया एलआर 1200 से 1350 रुपए क्विंटल, नया आलू 800 से 950 रुपए क्विंटल, सुपर पुराना 400 से 500 रुपएक्विंटल, गुल्ला 300 से 400 रुपए क्विंटल, छर्री 200 से 300 रुपए क्विंटल, छाटन 100 से 200 रुपए क्विंटल, लहसुन के 3000 कट्टों की आवक हुई। यह सुपर क्वालिटी 1800 से 2000 रुपए क्विंटल, मीडियम 1000 से 1200 रुपए क्विंटल, गोल्टी 600 से 900 रुपए क्विंटल के दाम में बिकी।

फिर से सोयाबीन आठ हजार के दाम पर बिकने लगी

शुक्रवार को सोयाबीन की 8109 बोरियों की आवक हुई। यह माडल रेट 6315 के मुकाबले 8109 रुपए के अधिकतम दाम पर बिकी। यह बीज वाले सोयाबीन की बिक्री बताई जा रही है। वहीं लोकवान की 1921 बोरियों की आवक हुई और यह 2151 के दाम पर बिकी। पोषक की 264 बोरियां 2121 के अधिकतम दाम पर बिकी। वहीं काबली चने की 403 बोरियां 7880 के अधिकतम दाम पर बिकी। काबली का माडल रेट 7251 रुपए क्विंटल है।

चना के कारोबारी हजारीलाल मालवीय का कहना है कि लाल चना 4900 रुपए ,कंटेनर डालर चना 8500 के दाम पर बिका। इंदौर में चने की तीन क्वालिटी के चने की बिक्री होती है। गेहूं और चना कांडला पोर्ट में भी बिकने जा रहा है। उज्जैन से करीब 4-5 गाडियां कांडला जा रही है। 20 प्रतिशत मिल में जा रहा है।

हैदराबाद जा रहे ट्रक को पकड़ा, दो लाख जुर्माना वसूला

उज्जैन के इतिहास में एक दिन में दो लाख रुपए राजस्व की वसूली मंडी सचिव उमेश बसेडिया शर्मा ने की है। मंदसौर से सरसो लेकर एक ट्रक हैदराबाद जा रहा था। मंडी सचिव ने जांच के दौरान ट्रक के दस्तावेज जांचने के लिए ट्रक को रोका। ट्रक चालक से दस्तावेज मांगे थे, जो वह नहीं बता पाया। इस पर दो लाख रुपए का जुर्माना

Next Post

नैक टीम ने किया साइंस कॉलेज का निरीक्षण विद्यार्थियों-अभिभावकों और पूर्व छात्र छात्राओं से भी की चर्चा

Sat Dec 25 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। शासकीय माधव साइंस कॉलेज में शुक्रवार को नैक टीम द्वारा निरीक्षण किया गया है। टीम का कॉलेज पहुंचने पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा सेरेमेनियल गार्ड द्वारा सम्मान किया गया। नैक के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कुलगान, नृत्य प्रस्तुति छात्राओं द्वारा दी गई। पहले दिन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अर्पण भारद्वाज […]