खुद की बिजली, खुद के पानी से मिली ए प्लस ग्रेड

उज्जैन के साइंस कॉलेज को नेक टीम ने मध्यप्रदेश का सर्वश्रेष्ठ शासकीय कॉलेज माना

उज्जैन, अग्निपथ। देवासरोड स्थित शासकीय माधव साइंस कॉलेज को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन(यूजीसी) की स्वायत्त संस्था राष्ट्रीय मूल्याकंन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) ने मध्यप्रदेश का सर्वश्रेष्ठ शासकीय कॉलेज माना है। साइंस कॉलेज को ए प्लस ग्रेड प्रदान की गई है। खास बात यह है कि इस साल नैक टीम ने साइंस कॉलेज को जो स्कोर दिया है, उतना मध्यप्रदेश में अब तक किसी भी शासकीय कॉलेज को नहीं मिल सका है।

गर्वमेंट साइंस कॉलेज का 22 और 23 दिसंबर को नैक टीम ने दौरा किया था। निरीक्षण के दौरान यहां की सुविधाओं, पढ़ाई के स्तर और माहौल के आधार पर साइंस कॉलेज को 3.48 का स्कोर दिया गया है। मध्यप्रदेश में इस साल केवल दो ही ऐसे कॉलेज है, जिन्हें ए प्लस ग्रेड मिली है। उज्जैन के साइंस कॉलेज के अलावा रीवा के ठाकुर रणजीतसिंह कॉलेज को ए प्लस ग्रेड दी गई है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अर्पण भारद्वाज के अनुसार प्रदेश के 500 से अधिक शासकीय महाविद्यालयों में से नैक के निरीक्षण के उपरांत प्राप्तांकों की दृष्टि से गर्वमेंट माधव साइंस कॉलेज प्रदेश में पहले पायदान पर आ गया है।

इन खूबियों से मिला सर्वोच्च स्थान

  • – गर्वमेंट साइंस कॉलेज अपने लिए उपयोग की जाने वाली बिजली का खुद ही उत्पादन करता है। यहां हर महीने करीब 4 हजार यूनिट बिजली सौर उर्जा से उत्पादित की जाती है।
  • कॉलेज परिसर में बने तालाब के माध्यम से न केवल 20 लाख लीटर पानी स्टोर किया जाता है बल्कि भू-जल स्तर बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
  • कॉलेज परिसर में डेढ़ हजार के लगभग पेड़-पौधे है। इस तरह साइंस कॉलेज खुद का पानी, खुद की बिजली और खुद की ऑक्सीजन के कांसेप्ट पर संचालित होता है।

Next Post

मुम्बई गई शिक्षिका के मकान से लाखों की चोरी

Tue Dec 28 , 2021
चोरों ने वेंटिलेशन तोड़ दिया वारदात को अंजाम उज्जैन। मुम्बई गई शिक्षिका के मकान में चोरों ने वेंटिलेशन तोडक़र चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। मकान मालिक की सूचना पर शिक्षिका ने मंगलवार को लौट मामले की शिकायत दर्ज कराई है। महेश विहार कालोनी में चंचल चांदवानी के […]
Tala toda