संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्हेल-बडऩगर मार्ग पर किसानों ने किया चक्काजाम

Unhel kisaan Dharna 080122

उन्हेल, अग्निपथ। ओलावृष्टि के कारण क्षेत्र के नवादा गांव में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जानकारी लगने पर क्षेत्रीय विधायक ने गांव जाकर स्थिति का जायजा लिया और किसानों को दिलासा दिया। वहीं नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग का अमला भी मौके पर पहुंचा। फसलों की नुकसानी का सर्वे कराने की मांग पर नायब तहसीलदार से संतोषजनक जवाब न मिलने पर किसान आक्रोशित होकर धरने पर बैठ गए।

उन्हेल-बडऩगर रोड पर दोपहर 12 बजे धरने पर बैठते हुए किसानों ने चक्काजाम कर दिया। इसके बाद नागदा एसडीएम से चर्चा कर नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर आश्वासन दिया कि सर्वे कराकर संपूर्ण जानकारी नागदा एसडीएम से कलेक्टर तक भेजी जाएगी। उसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम खोला।

गौरतलब है कि उन्हेल सहित ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को हवा के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को संकट में डाल दिया था। नीबू के आकार के ओले करीब 5 मिनट गिरे थे। जिससे गेहूं, चना, लहसुन, आलू और अंतिम दौर में चल रही मटर फली को भी भारी नुकसान की खबर शुक्रवार की रात को ही सामने आने लगी थी।

इसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक रामलाल मालवीय को लगी तो शनिवार सुबह उन्होंने सबसे पहले नवादा का रुख किया। क्षेत्रीय विधायक के पहुंचते ही नायब तहसीलदार अनुज जैन सहित पटवारियों का दल मौके पर पहुंचा और किसानों से चर्चा की। साथ ही नुकसानी के लिए सर्वे भी कराया जाएगा। प्रशासन ने भी सभी पटवारियों को अपने अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार तक पटवारियों से प्रशासन के सामने वस्तुस्थिति आकलन के बाद सामने आएगी। उसके बाद ही प्रशासन कुछ बोलने की स्थिति में रहेगा। वहीं किसानों की पीड़ा को क्षेत्रीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारी धैर्य पूर्वक सुन रहे हैं।

Next Post

बंद पेट्रोल पंप पर चोरी करने वाले 24 घंटे में गिरफ्तार

Sat Jan 8 , 2022
50 हजार का माल बरामद, दो आरोपी फरार उन्हेल, अग्निपथ। नवादा चौपाटी के पास लंबे समय से बंद पड़े जुबली पैट्रोल पंप से चार अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार रात शटर का ताला तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने चंद घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार […]