गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं गांव के रास्तों पर पसरी गंदगी

Nali ka pani raste par

जावरा, अग्निपथ। जनपद पंचायत जावरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लोद में जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण आज भी कई स्थानों पर घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण रास्तों पर जगह-जगह पानी इकट्ठा होने से आमजन परेशान है। यहां तक कि आंगनवाड़ी भवन के आसपास भी गंदगी पसरी हुई है।

ग्राम में जगह-जगह फैली गंदगी कि वजह से मछरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। तहसील मुख्यालय जावरा से लगभग 21 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत लोद स्वच्छ भारत अभियान को भी ठेंगा दिखा रही है। शासन द्वारा ग्राम विकास के लिए चलाई जाने वाली अधिकांश योजनाएं उक्त ग्राम पंचायत के जिम्मेदार धरातल पर नहीं कागजों पर पूर्ण कर रहे है और खुद कि पीठ थपथपा रहे हैं।

आजादी के 75 वर्ष के बाद भी यहां पर ईमानदारी से विकास जितना होना था वह नहीं हुआ है। जिसके कारण ही ग्राम में आज भी कई स्थानों पर गंदगी पसरी हुई है। जिसके बाद भी किसी का भी इस ओर ध्यान नहीं है यहां कोई भी ग्राम हित में नहीं आवाज नहीं उठाता है और जो आवाज उठाता है उसकी आवाज को दबाने कि हर सम्भव कोशिश की जाती है। जिसके कारण ही आज भी ग्राम में कई स्थानों पर गंदगी पसरी हुई है। अगर देखा जाए तो इस ग्राम के लोगों को जिम्मेदारों ने अपने हाल पर छोड़ रखा है।

Next Post

कुश्ती कला में सिल्वर जीतने पर विधायक ने किया सम्मान

Tue Jan 11 , 2022
महिदपुर, अग्निपथ। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रदेश स्तरीय कुश्ती कला प्रतिस्पर्धा में 53 किलो वजन में नगर की जगदीश व्यायामशाला की बालिका पहलवान उमा पिता संतोष विश्वकर्मा ग्राम सावन ने जोर आजमाइश करते हुए सिल्वर पदक प्राप्त किया। उमा का इस मेडल को प्राप्त करने के बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा […]