सोशल मीडिया पर भाजपा नेत्री की गुहार..मेरे पति को उससे बचाओ..!

उज्जैन, अग्निपथ । नगर जिला भाजपा में खलबली मची हुई है। सोशल मीडिया पर हुई अपलोड पोस्ट व शिकायत के बाद। पति-पत्नी और वो… की पूरी फिल्मी कहानी है। जिसको लेकर नगर के सभी मंडलों और महिला मोर्चा में खूब चर्चा है। गेंद अब संगठन के पाले में है। जो इस प्रेम कहानी का अंत करने के लिए तीनों को बुलाकर चर्चा करेंगा।

भाजपा में कई प्रकल्प काम करते है। उसमें से ही एक प्रकल्प से जुड़ी नेत्री ने अपने पति को बचाने की गुहार लगाई है। महिला मोर्चा की एक पदाधिकारी से। प्रकल्प नेत्री के पति भी एक मंडल में उपाध्यक्ष है। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता माने जाते है। उनकी पत्नी ने तंग आकर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड कर दी।

अपलोड …

हमारे सूत्रों का कहना है कि 10 फरवरी की दोपहर को प्रकल्प नेत्री ने अचानक यह कदम उठाया। अपने पति और महिला मोर्चा पदाधिकारी की तस्वीरे स्टेटस पर अपलोड कर दी। हालांकि तस्वीर कुछ साल पुरानी है। मगर पोस्ट अपलोड होते ही हंगामा मच गया। पीडि़त पत्नी ने यह तक लिखा कि कई सालों से पति को फांस रखा है। सूत्रों के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक जोशी सहित कई अन्य पदाधिकारियों को भी निजी तौर पर मैसेज किये गये, लेकिन इसको लेकर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है। अग्निपथ के पास स्टेटस पर डाली गई तस्वीरे मौजूद है।

तलब …

इस घटना के बाद भाजपा में चर्चा है कि संगठन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। मामले से संबंधित तीनों पक्षों को अलग-अलग बुलाकर आगामी 1-2 दिन में चर्चा की जायेंगी। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जोशी ने दूरभाष पर कहा कि … अभी तक उनको ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई मामला आता है तो उसका निराकरण किया जायेगा।

जिलाध्यक्ष की ना… फिर भी सदस्य बनाया …

नगर भाजपा में जहां भाजपा नेत्री की गुहार चर्चा का विषय है। वहीं आज ग्रामीण भाजपा में पार्टी की सदस्यता को लेकर बवाल खड़ा हो गया। मामला घट्टिया विकास खंड का है। जहां पर ग्राम तुलाहेड़ा के निवासी गजराजसिंह व अन्य को भाजपा की सदस्यता दी गई। पूर्व जिला उपाध्यक्ष जसवंतसिंह उमठ और मंडल अध्यक्ष विश्रामसिंह कराड़ा की मौजूदगी में सदस्यता दिलाई गई। सोशल मीडिया पर पोस्ट भी अपलोड कर दी।

मगर ताज्जुब की बात यह है कि लोकशक्ति कार्यालय पर जब यह सभी जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला से मिलने आये। तो जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट इंकार कर दिया कि … अभी किसी को भी सदस्यता नहीं दी जा रही है। जिसको लेकर गरमा-गर्म बहस भी हुई। बहरहाल … जिलाध्यक्ष की ना के बाद भी सदस्य बनाना, घट्टिया जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Next Post

100 रुपए की प्रोटोकाल टिकट में राहत पहले 5 लोगों का नहीं लगेगा शुल्क

Tue Feb 15 , 2022
कर्मचारियों को वेतनवृद्धि की जगह महंगाई भत्ता मिलेगा, आवास, वाहन का नहीं मिलेगा लोन उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक आज अपरान्ह कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में मेला कार्यालय में संपन्न हुई। अब प्रोटोकाल सुविधा हेतु भस्मारती की तर्ज पर प्रतिदिन दर्शन हेतु प्रोटोकाल मे निश्चित श्रद्धालु […]