लव जिहाद: घर में छिपा रखी किशोरी को हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं ने छुड़ाया

Dewas Love jehad marpeet 27 04 22

एएसआई ने थाने पर कार्यकर्ताओं से की अभद्रता-मारपीट, आक्रोशित कार्यकर्ता बैठे धरने पर, एएसआई लाईन अटैच

देवास, अग्निपथ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजाराम नगर में बुधवार को लव जिहाद का मामला सामने आया था। जिसकी सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान एएसआई से बहस हो गई। कार्यकर्ता के विरोध स्वरूप एएसआई को लाइन अटैच कर दिया गया।

राजाराम नगर में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी को वर्ग मुस्लिम युवक द्वारा घर में बंधक बनाकर रखने की सूचना मिली थी। गणेश मंदिर के पास रहने वाले अरमान के घर पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने नाबालिग को मुक्त करवाया। इसके बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने नाबालिग किशोरी को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द किया।

परिजनों को लेकर शिकायत दर्ज कराने हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे। इधर सिविल लाइन पुलिस आरोपी अरमान को थाने पर लेकर आई। पुलिस का कहना है कि पुलिस अभिरक्षा में अरमान के साथ हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मारपीट करने की कोशिश की।

इस बात को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ और हाथापाई की स्थिति बन गई। आक्रोशित हिन्दूवादी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए गए। बताया जा रहा है कि हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता अभिषेक माली और भरत यादव के साथ सिविल लाइन थाने के एएसआई अशोक चौधरी ने मारपीट कर झूमाझटकी करते हुए अभद्र व्यवहार किया। बीच-बचाव करने गए पत्रकारो के साथ भी झूमाझटकी कर बदतमीजी की गई।

Next Post

शाजापुर की बेटी का सिविल जज के पद पर चयन, पहले ही प्रयास मेंं मिली सफलता

Wed Apr 27 , 2022
शाजापुर, अग्निपथ। अपनी मेहनत के दम पर सिविल जज के पद पर चयनित होकर शाजापुर की एक बेटी ने बता दिया कि वो बेटों से कम नहीं है। शहर के आदर्श कालोनी में रहने वाली चारू नेमा ने प्रथम प्रयास में ही सिविल जज बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया […]
Shajapur civil judge selected chaaru nema