नदी गहरीकरण के साथ जलाभिषेक शुरू

उज्जैन, अग्निपथ। मप्र जनअभियान परिषद विकासखंड महिदपुर द्वारा जलाभिषेक अभियान अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर चयनित गांगी नदी (शिप्रा की सहायक नदी) पर बिल्केश्वर महादेव मंदिर परिसर में चौपाल का आयोजन कर सतत चलने वाले श्रमदान कार्यक्रम का विधि-विधान से पूजन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मप्र जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री विभाष उपाध्याय उपस्थित थे।

सर्वप्रथम बिल्केश्वर महादेव पर पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात चौपाल आयोजित की गई। उपाध्याय द्वारा बताया गया कि पहले सभी खेतों की मेढ़ पर पेड़ हुआ करते थे। आजकल वह देखने को नहीं मिलता है। सभी लोग अपने माता-पिता की स्मृति, बच्चों के जन्म दिवस, कुल देवी-देवता के नाम से एक एक पेड़ लगाएं तथा सभी के कुल के अनुसार कोई न कोई पेड़ होता है, जो बहुत कम लोगों को ज्ञान होता है। उस पेड़ को भी लगाएं, जिससे कुल का उद्धार हो।

आदिवासी परंपरा अनुसार मातानुवन बनाया जाता है, जिसमें कुल देवी-देवता के नाम से पौधे लगाए जाते हैं तथा उस स्थान से कोई भी लकड़ी नहीं ले जाता है क्योंकि मान्यता है कि यहां पर कुल्हाड़ी चलाने से माता पर प्रहार होता है। अत: इस तरह की मान्यताओं के द्वारा भी पौधे लगाए जा सकते हैं। उन्होंने हिरवे बाजार में पोपटलालजी पवार का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने 10 साल में 10 लाख पेड़ लगाकर अपने गांव को एक आदर्श गांव बनाया। आप भी अपने ग्राम को आदर्श बना सकते हैं। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि सभी लोग अपने घरों में कम से कम एक गाय जरूर पाले और गौ माता की सेवा करें।

पदमसिंह पटेल द्वारा गांगी नदी पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि गांगी नदी में जल संरक्षित करने के लिए स्टॉपडेम का निर्माण किया जाएगा। साथ ही यहां पर बारहमासी जल रहे इसलिए पाइप लाइन से पानी छोडऩे पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने रानीपुरा में बनाए स्टॉपडेम की जानकारी दी तथा आने वाले समय में हरवाखेड़ी एवं इंदौख में प्रस्तावित स्टॉपडेम के बारे में भी बताया।

किशोर शर्मा जिला अध्यक्ष कृषि समिति द्वारा भी अपने विचार रखे गए। आपने बिल्केश्वर महादेव मंदिर के इतिहास के बारे में बताया। साथ ही कहा कि यहां पर आने वाले सभी लोगों की मन्नत पूरी होती है। कार्यक्रम के दौरान जितेन्द्र शर्मा मंडल अध्यक्ष एवं बिल्केश्वर धाम पर अपनी सेवाएं देने वाले संत जगदीश गिरी, रितेश श्रोत्रिय न्यू विजन सोसाइटी यूनिसेफ जिला समन्वयक द्वारा भी कार्यक्रम में सहभागिता की गई।

कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था के जगदीश आंजना ने किया एवं अतिथि परिचय एवं आभार विकासखंड समन्वयक नम्रता तिवारी द्वारा माना गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रस्फुटन समिति किटीया से ओमसिंह आंजना, शक्करखेड़ी से पुरषोत्तम जोशी, धनोडिया से शिवनारायण राठौर, सुहागपुरा से अशोक चौहान, अनिल चौहान, जगोटी से अजय जटिया, आशीष बोडाना, विजय डुंडाले, अंकित जटिया, बपैया से तूफान सिंह, तरनोद से नितेश रावल, बिशलखेड़ी से राहुल परमार, देवली से विक्रम सिंह चौहान, झूठावद से रामसिंह पवार, सोमचिड़ी से कुलदीप सिंह चौहान, मंडली भोज से राधेश्याम सिंह परिहार, हिंगोनिया से यशवंत सिंह आंजना, महुडी से वीरेंद्र सिंह पटेल, राकेश आंजना, संजय पटेल, गोकुल पटेल, अंतर सिंह, यशवंत सिंह, मनोहर सिंह, अभिषेक आंजना, मेलानिया से बाबू चौहान, मांगूदास बैरागी, विक्रम प्रजापत, राधेश्याम कुमावत, नवांकुर संस्था से कैलाशचंद्र मालवीय, बागनी सीएमसीएलडीपी छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Next Post

बसंत विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Mon May 23 , 2022
गांधीनगर में चोरों ने मकान का तोड़ा ताला उज्जैन, अग्निपथ। बसंत विहार कालोनी और गांधीनगर में दिनदहाड़े चोरी होने का मामला सोमवार को सामने आया। बदमाशों ने रविवार को वारदात की थी। देर शाम परिवार के लौटने पर चोरी का पता चला। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की बसंत विहार कालोनी में […]