चिलचिलाती धूप और बारिश भी नहीं रोक पाई उत्साह मतदान का

जनपद पंचायत पेटलावद और थांदला में मतदान की स्थिति

झाबुआ, अग्निपथ । त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में जनपद पंचायत पेटलावद एवं थांदला क्षेत्र में मतदान आज 25 जून को किया गया है एवं द्वितीय चरण में जनपद पंचायत झाबुआ, रामा, राणापुर एवं मेघनगर में है। यहां पर मतदान 01 जुलाई को होगा। मतदान का समय प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक होगा।

जनपद पंचायत पेटलावद में 77 ग्राम पंचायत है। यहां पर 292 मतदान केन्द्र बनाए गए है। यहां पर पुरूष मतदाता 80886 एवं महिला मतदाता 84227 है। यहां पर अन्य मतदाता 08 है। इस तरह कुल मतदाता 01 लाख 65 हजार 121 है। प्रात: 7 बजे से अपराहन 3 बजे तक 45986 पुरूष, 53620 महिला एवं अन्य 01 मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रकार कुल 99607 मतदाताओं ने मतदान किया। जनपद पंचायत पेटलावद में मतदान का कुल प्रतिशत 60.32 रहा। जिनमें 56.85 प्रतिशत पुरूष, 63.66 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।
जनपद पंचायत थांदला में 67 ग्राम पंचायत है। यहां पर 218 मतदान केन्द्र है। यहां पर पुरूष मतदाता 65464 है एवं महिला मतदाता 68987 है। अन्य मतदाता 06 है। इस तरह कुल 01 लाख 34 हजार 457 मतदाता है। प्रात: 7 बजे से अपराहन 3 बजे तक 36959 पुरूष एवं 44060 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रकार कुल 81019 मतदाताओं ने मतदान किया। जनपद पंचायत थांदला में मतदान का कुल प्रतिशत 60.26 रहा। जिनमें 56.46 प्रतिशत पुरूष, 63.87 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।

पेटलावद जनपद क्षेत्र में जिला पंचायत के 03 वार्ड है वार्ड क्रमांक 12, 13, 14, जनपद सदस्य के 25 वार्ड है, सरपंच पद के लिए 77 ग्राम पंचायत है, पंच के लिए 1298 वार्ड है। थांदला जनपद क्षेत्र में जिला पंचायत के 03 वार्ड है वार्ड क्रमांक 07, 08, 09, जनपद सदस्य के 19 वार्ड है। सरपंच के लिए 67 ग्राम पंचातय है, पंच के लिए 1037 वार्ड है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने मतदान केन्द्रों का निरिक्षण किया एवं वहा उपस्थित मतदाओ का उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान पुलिस अधिक्षक श्री अरविंद तिवारी, प्रेक्षक श्री एस. एस. राठौड,़ रिटर्निंग अधिकारी पेटलावद व रिटर्निंग अधिकारी थांदला भी उपस्थित थे।

जनपद पंचायत पेटलावद के खवासा मतदान केन्द्र पर 95 वर्ष की महिला श्रीमती राजुबाई ने भी अपने मत का प्रयोग किया। युवा मतदाता कोमल राठौड़ ने 18 वर्ष पूर्ण होने पर पहली बार मतदान किया वह काफी उत्साहित नजर आई। लोगो में मतदान को लेकर काफी उत्साह नजर आया तथा बहुत अधिक संख्या में महिलाओं ने भी मतदान किया। अभी भी जनपद पंचायत पेटलावद और जनपद पंचायत थांदला के कई मतदान केन्द्रों के बाहर लम्बी लाईने लगी हुई है। अभी तक मतदान स्वतंत्र, शांतिपूर्ण रूप से चल रहा है।

Next Post

पंचायत चुनाव: गांव की सरकार के लिए किया उत्साह से मतदान, 76 प्रतिशत वोटिंग

Sat Jun 25 , 2022
बडऩगर (अजय राठौड़), अग्निपथ। बडऩगर जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु मतदान के दिन इन्द्र राजा की मेहरबानी से बारीश की मुसीबत कहीं नजर नही आई जिसके चलते बारिश के विघ्न के बिना मतदान तो सम्पन्न हुआ ही वहीं चुस्त दुरुस्त व्यवस्थाओं के माकुल इंतजाम के चलते प्रशासन आखिरकार शांति […]
Badnagar panchayat chunav