खदान में डूबने 12 साल के बालक की मौत

डूबा

उज्जैन, अग्निपथ। बकरी चराने गया बालक लौटते समय शुक्रवार शाम खदान में गिर गया। उसके साथ आ रहे बच्चों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। तलाश के बाद देर शाम बालक का शव बाहर निकाला गया है।

नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुरा में रहने वाला रोहित पिता रामप्रसाद (12) बकरियां चराने के लिये जंगल में गया था, शाम को लौटते समय खदान के पास से गुजर रहा था, अचानक पैर फिसलने से गिर पड़ा। पानी भरा होने पर रोहित डूबने लगा। उसके साथ कुछ बच्चे भी जंगल से लौट रहे थे। उन्होने गांव पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। गांव वाले खदान पहुंचे और रोहित की तलाश शुरु की। देर शाम उसका शव बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल लाया गया।

डॉक्टरों ने शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा है। मामले की सूचना अस्पताल पुलिस चौकी को दी गई है। नरवर थाना एएसआई चैनसिंह बुंदेला ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पत्नी लौटकर आई तो फंदे पर लटका मिला पति

उज्जैन, अग्निपथ। रिश्तेदरों के यहां गई पत्नी शुक्रवार सुबह घर लौटी तो पति को फंदे पर लटका पाया। चिख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जांच के बाद फांसी लगाने का कारण सामने आएगा।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि अभिषेकनगर में रहने वाले दीपक पिता ओमप्रकाश लालवत (40) ने गुरुवार-शुक्रवार रात फांसी लगा ली थी। पत्नी तीन बच्चों के साथ रिश्तेदारों के यहां कार्यक्रम होने पर गई हुई थी। सुबह लौटने पर उसने पति को फंदे पर लटका पाया। सूचना पर पुलिस पहुंची थी। घटनास्थल से कोई सुसाइडनोट नहीं मिला है।

मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों के अनुसार दीपक प्रायवेट जॉब करता था। कुछ समय से आर्थिक रुप से परेशान चल रहा था। संभवत: इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किये जाएंगे।

Next Post

तिलहन संघ, मंडी समिति के बीच समझौता, अब 25 को शेड खाली करेंगे

Fri May 19 , 2023
कृषि मंडी में किसान मेला मामला: दो दिन अवकाश की वजह से व्यापारियों को नहीं होगी परेशानी उज्जैन, अग्निपथ। कृषि उपज मंडी उज्जैन में देवास के एनजीओ के किसान मेले को लेकर अनाज तिलहन संघ और मंडी समिति के बीच चल रहे विवाद में समझौता हो गया है। व्यापारियों को […]