केंद्रीय रेल राज्यमंत्री ने किये भगवान महाकाल के दर्शन

सिद्धि विनायक में मौली बंधवाकर श्रीगणेश से कही अपनी मनोकामना

उज्जैन, अग्रिपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह केंद्रीय रेल व कपड़ा मंत्रालय की राज्यमंत्री दर्शना जरदोश भगवान महाकाल के दर्शन को पहुंचीं। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का पूजन अभिषेक किया। बाद में वे मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों में भी दर्शन के लिए पहुंचीं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से केंद्रीय राज्यमंत्री का सम्मान किया गया।

पूजन पंडित यश गुरु ने संपन्न कराया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने दर्शन करने के बाद कुछ देर नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया और बाद में मंदिर परिसर स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में भी दर्शन कर रक्षासूत्र बंधवाया और संकल्प लेकर भगवान श्रीगणेश के समक्ष अपनी मनोकामना की।

इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने केंद्रीय राज्यमंत्री को भगवान श्री महाकाल का प्रसाद, तस्वीर और दुपट्टा भेंटकर सम्मान किया। केंद्रीय राज्यमंत्री भगवान महाकाल और मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों में दर्शन कर अभिभूत हो गाँ। दर्शन के बाद में वे इंदौर के लिए रवाना हुईं।

Next Post

पोती की शादी में रोड़ा बन रहे चार साल के बेटे को परनाना ने मार डाला

Mon May 22 , 2023
सोते वक्तरजाई में दबोच लिया, डेढ़ माह बाद हुआ घटना का खुलासा इंदौर, अग्निपथ। इंदौर पुलिस ने 4 साल के मासूम श्रेयांस की संदिग्ध मौत के मामले का खुलासा कर दिया है। उसके परनाना शोभाराम (70) ने रजाई से मुंह दबाकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने रविवार रात को […]