मंगेतर के साथ परिणीति चोपड़ा ने किये भगवान महाकाल के दर्शन

आप नेता हैं मंगेतर राघव चड्ढा, दोनों ने करीब आधे घंटे तक नंदी हाल में बैठकर किया पूजन

उज्जैन, अग्निपथ। बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा के निलंबित सदस्य राघव चड्ढा ने शनिवार को उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन किए। दोनों ने मंदिर के नंदी हॉल से बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। राघव और परिणिति सगाई कर चुके हैं और 25 सितंबर को शादी करने वाले हैं।

शनिवार दोपहर अचानक महाकाल मंदिर पहुंचे राघव ने धोती-सोला और परिणीति ने साड़ी पहन रखी थी। दोनों ने 30 मिनट तक शांति पाठ पूजन किया। पूजन यश गुरु ने संपन्न कराया। दोनों मंदिर में करीब 1 घंटा रहे। राघव चड्ढा जय महाकाल का जयकारा लगाकर रवाना हुए।

पिता के साथ भी महाकालेश्वर मंदिर आ चुकी हैं परिणीति

परिणीति चोपड़ा 8 महीने पहले 25 दिसंबर, 2022 को पिता के साथ महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई थीं। उस वक्त वे भस्म आरती में शामिल हुईं। तब मंदिर प्रशासन ने साल के अंतिम दिन और नए साल के पहले हफ्ते के दौरान 24 दिसंबर से 5 जनवरी तक गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित कर रखा था।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों अगले महीने 25 सितंबर को शादी करने वाले हैं। इसी साल 13 मई को कपल ने दिल्ली में सगाई की है। इंगेजमेंट सेरेमनी सिर्फ उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुई। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान में शादी करेंगे। फंक्शन में उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति की टीम ने उनकी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। ये भी कहा जा रहा है कि शादी के बाद गुरुग्राम में कपल रिसेप्शन भी देगा। जून में आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति-राघव उदयपुर में द ओबेरॉय उदयविलास 5 स्टार होटल में शादी करने वाले थे।

बीते दिनों परिणीति ने सोशल मीडिया पर राघव के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, हमने सिर्फ साथ में एक ही बार नाश्ता किया था और मुझे पता था कि ये मेरे लिए बिल्कुल सही हैं। ये सबसे खूबसूरत, शांत और प्रेरणादायक व्यक्ति हैं, जो मेरी जिंदगी में आए हैं। इनका साथ, सपोर्ट, दोस्ती और समझदारी मुझे बहुत पसंद आई।

Next Post

जिगर हो सकते हैं कालापीपल में फिर भाजपा का समाधान डॉ. बाबूलाल वर्मा की तरह

Sat Aug 26 , 2023
पोलायकला, (मनोहर मरेठिया) अग्निपथ। शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा 169 बड़े ही दिलचस्प मोड़ पर है। यहां पर भाजपा को जीत का कितना भरोसा है, प्रत्याशियों में लगी होड़ से साबित होता है। किसी भी विधानसभा में भाजपा के इतनेे प्रत्याशी चुनाव लडऩे की कोशिश नहीं कर रहे होंगे जितने […]