झमाझम बारिश से जिला अस्पताल में घुसा पानी, मरीज होते रहे परेशान

देवास। शहर व आसपास के क्षेत्रों में देर रात्रि से शुक्रवार सुबह तक झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से कई निचले इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया। शिप्रा नदी सहित आसपास के नाले भी उफान पर रहे। तेज बारिश के चलते सुबह शहर के कई स्कूल संचालकों ने अपने-अपने स्कूल की छुट्टी घोषित कर दी। हालांकि कई स्कूलों की बसें शहर में बच्चों को लेने भी पहुंची थी।

इधर, तेज बारिश के बाद जिला अस्पताल में ओपीडी सहित अन्य चिकित्सकों के कैबिन में बारिश का पानी घुस गया। जिसके कारण जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि यहां के कर्मचारी अस्पताल के अंदर से बारिश का पानी निकालते हुए नजर आए।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार दोपहर में शहर में आधा घंटा झमाझम बारिश हुई थी। इसके बाद रात में हल्की बारिश का दौर जारी रहा। जानकारी लगते ही कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी अस्पताल पहुंचे। जहां चौधरी ने अस्पताल के कायाकल्प में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। अस्पताल की जलभराव स्थिति को देखने के लिए कोई जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौके पर नही पहुंचे।

बालगढ़ रोड़ पर घुटने तक भर गया पानी

बालगढ़ से नागदा तक बनने वाले नए मार्ग पर सडक़ का निर्माण होने से लोगों को काफी परेशानी उत्पन्न हुई। यहां सडक़ निर्माण के कारण मार्ग पर घुटने-घुटने तक पानी भग गया। जिससे मार्ग पर आवागमन पुरी तरी से बंद हो गया। यहां से निकलने वाले वाहन चालक कई देर तक यहां फंसे रहे।

बारिश में घरों में घुसा पानी, नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन और विकास कार्यों की पोल खुली

वार्ड क्रमांक 16 के संजय नगर में वगत कई महीनों से नाले और नालियों की सफाई नहीं हुई। जिसकी शिकायते वार्डवासियों द्वारा कई बार की गई। फिर भी अधिकारियों के सर पर जू तक नहीं रेंगी और नगर निगम बड़ी शान से स्वच्छ भारत मिशन की तारीफ करती रही। जिसकी पोल विगत रात्रि को हुई तेज बारिश ने खोल दी।

तेज बारिश और नालियों की सफाई नहीं होने के कारण पानी रहवासियों के घरों तक पहुंच गया। जिससे वार्डवासियों को काफी परेशानी हुई। जिसकी शिकायत पूर्व पार्षद प्रतिनिधि एड. मुकेश शर्मा ने वार्ड दरोगा और नगर निगम के अधिकारियों को किए जाने पर कोई मौके पर नही पहुंचा। श्री शर्मा ने बताया की नगर निगम ने वार्ड की सुध नहीं ली तो नगर निगम का घेराव किया जाएगा।

Next Post

पुलिस ने अवैध शराब जब्त की, आरोपी फरार

Fri Sep 8 , 2023
बडऩगर,अग्निपथ। पुलिस को एक आयशर वाहन में अवैध रुप से ले जाई जा रही 605 पेटी शराब जब्त की है। जिसमें आरोपी फरार बताया जा रहा है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बडऩगर महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि हेमन्त कुमार कटारे व टीम व्दारा धारा 34(2) अबकारी अधिनियम […]