राजा-महाराजा बिक गए आदिवासी करोड़ों में भी नहीं बिके – दिग्विजय सिंह

धार, अग्निपथ। कांग्रेस में अब और कोई सिंधिया ना आ जाए ऐसी मेरी ईश्वर से प्रार्थना है। राजा-महाराजा बिक गए लेकिन आदिवासी नहीं बिके। 28 आदिवासी विधायक चुनकर आए थे। उनको 25-30 करोड़ का ऑफर था। एक तो हमारे सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल भी यहीं है, जिन्हें भाजपा ने ऑफर किया था। लेकिन वे बिके नहीं, केवल एक बिसाहूलाल बिकाऊ हुआ। भाजपा शासनकाल में जितने भी घोटाले और भ्रष्टाचार के प्रकरण आए है। कांग्रेस की सरकार आने पर एक-एक प्रकरण की जांच करवाई जाएगी और उन्हें दंडित भी किया जाएगा।

यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मोहनखेड़ा में मीडिया से चर्चा के दौरान कही। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की 5 अक्टूबर को राजगढ़ में होने वाली आमसभा के संबंध में सिंह इंदौर संभाग के नेताओं की मोहनखेड़ा में रविवार बैठक लेने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जैन तीर्थ मोहनखेड़ा एक दिन पहले शनिवार रात ही पहुंच गए थे। यहां उन्होंने सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित अन्य नेताओं ने उनसे मुलाकात की।

साथ ही आमसभा को लेकर कार्ययोजना की जानकारी दी। रविवार को मोहनखेड़ा में धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम व इंदौर जिलों के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की दिग्विजय सिंह ने बैठक ली। इस दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं को प्रियंका गांधी की सभा को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी।

5 अक्टूबर को 2 बजे मोहनखेड़ा जैन तीर्थ पहुंचेगी प्रियंका गांधी

दरअसल 5 अक्टूबर को राजगढ़ पहुंचकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आमसभा लेंगी। इस आयोजन को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संपूर्ण समन्वय का दायित्व सौंपा है। मोहनखेड़ा जैन तीर्थ के शताब्दी भवन में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 5 अक्टूबर को प्रियंका गांधी करीब 12 बजे मोहनखेड़ा जैन तीर्थ पहुंचेगी। यहां वे दर्शन करने के बाद राजगढ़ पहुंचकर आम सभा को संबोधित करेगी तथा टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। मोहनखेड़ा में बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, सभा प्रभारी देपालपुर विधायक विशाल पटेल, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष करीम कुरैशी सहित अन्य नेता मौजूद थे।

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे विक्रम उद्योग पुरी का लोकार्पण

Sun Oct 1 , 2023
ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम से होगा वर्चुअली शुभारंभ उज्जैन, अग्निपथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली औद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योग पुरी उज्जैन का लोकार्पण करेंगे। इस संबंध में कार्यकारी संचालक एमपी आईडीसी राजेश राठौड़ ने बताया है कि भारत शासन की महत्वपूर्ण परियोजना दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर के अंतर्गत […]