शाउमा विद्यालय रुनिजा के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर जीते 15 पदक

रुनीजा (बडऩगर), अग्निपथ। राज्य स्तरीय रस्सी कूद स्पर्धा में शाउमा विद्यालय रुनिजा के 11 खिलाडिय़ों ने 15 पदक जीते। विजेताओं व कोच का स्कूल में सम्मान किया गया।

67वीं राज्य स्तरीय रस्सी कूद प्रतियोगिता 10 से 14 अक्टूबर तक भोपाल में आयोजित हुई। जिसमें उज्जैन संभाग दल का प्रतिनिधित्व जनरल मैनेजर दुर्लभराम खटोलिया, व्यायाम निर्देशक द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग ने 19 स्वर्ण, 29 रजत, 29 कांस्य पदक कुल पदक संख्या 77 प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

उज्जैन संभाग की टीम में कुल 48 खिलाडिय़ों में शासकीय स्कूल शाउमा विद्यालय रुनिजा से 4 बालिका व 7 बालक खिलाडिय़ों द्वारा 15 पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

पूजा राजाराम ने सीनियर वर्ग में कांस्य, उर्मिला रतनलाल ने 1 रजत व 1 कांस्य पदक, खुशी बद्रीलाल ने भी रजत व कांस्य पदक जीता। वहीं बालक वर्ग में चेतन ब्रजलाल ने एक-एक स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीता। वही विमला रतनलाल ने 2 कांस्य पदक, जुनियर वर्ग में अनिल प्रकाशचंद्र ने 1 कांस्य पदक, अजय भरतलाल ने 1 रजत व 1 कांस्य पदक, कृष्णपाल दरयावसिंह ने 2 रजत पदक प्राप्त किया।

खिलाडिय़ों ने कोच खटोलिया व नितिन चावड़ा ने मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रतिभावान खिलाडिय़ों व कोच के विद्यालय आगमन पर संस्था प्राचार्य बीएस राठौर, बीएल मकवाना व विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक साथियों व छात्रों ने समारोह आयोजित कर सम्मान किया। संचालन गोपाल प्रजापत ने किया। आभार महेंद्र पटेल ने माना।

Next Post

कमलनाथ महाकाल की कसम खाकर कहें, मेरा नाम सर्वे में पहले नंबर पर नहीं तो मुझे टिकट नहीं चाहिए: विक्की यादव

Mon Oct 16 , 2023
कांग्रेस नेता विक्की यादव ने आम आदमी पाटी ज्वाइन की, कमलनाथ पर पक्षपात का आरोप लगाया उज्जैन, अग्निपथ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा था कि काम करो सर्वेे में नाम आएगा तो टिकट मिलेगा। मेरा नाम सर्वे में सबसे पहले नबंर पर था। अगर नहीं था तो कमलनाथ भगवान […]