भाजपा की भारी भरकम जीत से हर कोई अचंभित

चर्चाओं में उम्मीदवारो को मिले मतो का समीकरण

बड़नगर,अग्निपथ। विधानसभा चुनाव 2023 को भाजपा ने मिशन मानते हूऐ जीत हासिल कर लोकसभा चुनाव 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भाजपा के फाइनल में प्रवेश से सबसे ज्यादा अचंभित है तो वह है कांग्रेस। हालांकि कहा जा रहा है कि भाजपा को मिली इस तरफा जीत का भाजपा को भी भरोसा नही था।

भाजपा की इस जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की दौड़ शुरू हो गई है। आगामी दिनो में एक नाम सामने आ सकता है। जिसको लेकर अनुमान – कयास लगाऐ जा कर चर्चा राजनीतिक गलियारे में शुरू हो चुकी है। प्रदेश के मुखिया को लेकर जहां चर्चाऐ चल रही है वहीं विधानसभा क्षेत्र 218 बड़नगर में चतुष्कोणीय संघर्ष के चलते भाजपा को मिली प्रचण्ड मतो वाली भारी भरकम जीत से राजनीति का हर कोई जानकार अचंभित है।

नगर व ग्रामीण क्षेत्र में चहुंओर इस परिणाम को लेकर ठण्ड के मौसम में भी गर्माहट बनी हूई। इस जीत में मत रूपी गर्माहट की गणना करने में हर कोई नाकाम होता नजर आ रहा है। क्योंकी 6 उम्मीदवारो सहित सातवे उम्मीदवार के रूप नोटा का भी बटन मतदाताओ ने सम्मानजनक तरीके से दबाया और सभी को सम्मान दिया। परंतु भाजपा को 80 हजार से अधिक मतो के सम्मान को लेकर जहां कांग्रेस व निर्दलीय को कोई एक ठोस कारण नही मिल रहा वहीं भाजपा में से भी यह आवाज आ रही है कि आखिर यह क्या माजरा है। फिर भी भाजपा को उन पोलिंग के लिए मंथन करना होगा जहां से हार मिली व तीसरे स्थान पर रही।

11 पोलिंग पर भाजपा को तीसरा स्थान – 57 पर हार

आंकडो के आइने पर नजर डाले तो कुल 232 पोलिंग पर मतदान हुआ। जहां से भाजपा को प्रचण्ड मत मिले व भारी भरकम जीत के बाद भी कुल 57 पोलिंग पर हार का सामना करना पड़ा। जिसमें निकटतम प्रतिद्वंदी कही कांग्रेस तो कहीं निर्दलीय रहे। यही नही इन प्रतिद्वंदियो से 11 पोलिंग पर तीसरे स्थान पर रहना पड़ा। जिसमें लोहाना में पोलिंग 227, उमरिया के दोनो पोलिंग, झलारिया, सुनेड़ा, जांदला के पोलिंग 126, धुरेरी, माधोपुरा के पोलिंग 77, कंजड़, सिकंदराबाद सहित घडसिंगा है। जिसमें धुरेरी, सिंकदरखेड़ा व घडसिंगा में आलमारी से तीसरे नंबर पर रहना पड़ा।

भाजपा को नगर में सबसे अधिक मत पोलिंग 170 नूतन विद्यालय पर 779 मत व सबसे कम पोलिंग 184 जैन शाला पर 145 मत मिले। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में पोलिंग 121 बीराखेड़ी पर सबसे अधिक 691 व सबसे कम पोलिंग 36 कंजड़ पर 27 मत मिले।

कांग्रेस को करना होगा मंथन – चौथा स्थान भी मिला

चतुष्कोणीय संघर्ष के बीच कांग्रेस का इतने अधिक मतो से हारना भी कांग्रेस के लिए मंथन का विषय है। कांग्रेस उम्मीदवार मुरली मोरवाल को अन्य चुनाव सहित दो विधान सभा चुनाव का अच्छा अनुभव था। जिन्होने 2018 में विजयश्री प्राप्त की थी। वही अपने विधायकक कार्यकाल में कराऐ गये विकास कार्यो को गिनाया भी था। ऐसे में कांग्रेस 232 में से 34 पोलिंग पर ही बढ़त बना सकी वही लगभग 78 पोलिंग पर तीसरे नम्बर पर रही।

जबकी 11 पोलिंग बलौदा कोरान, खरसोद कला के पोलिंग 52 व 53, बालोद लख्खा के पोलिंग 61व 62, कमानपुर, पिपलू के पोलिंग 204, अमला के पोलिंग 214 व 216, दांतरवां, पीरझलार के पोलिंग 155 पर चौथा स्थान मिला। कांग्रेस को नगर में सबसे अधिक वोट पोलिंग लतादेवी स्कूल पर 593 व सबसे कम कान्वेन्ट स्कूल पोलिंग 175 पर 30 मत मिले। जबकी ग्रामीण में सबसे अधिक पोलिंग 126 जांदला में 559 व सबसे कम पोलिंग 225 धतुरिया में 19 मत मिले।

सोलंकी ने भी दिखाया दम – गौड़ को मिला पोलिंग पर शुन्य

निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र सिंह सोलंकी ( आलमारी) व प्रकाश गौड़ ( एसी) ने भाजपा – कांग्रेस की नींद हराम कर रखी थी। फिर भी दोनो भाजपा को शिकस्त नही दे पायें। हालांकि इनसे कांग्रेस को नुकसान होता नजर आया। आलमारी ने 16 पोलिंग अमलावद कलां, सिकंदर खेड़ा, मुरारखेड़ी, हरनावदा, बालोदा हसन, आजादवाड़ा के दो पोलिंग, रुपाहेड़ा, घडसिंगा, धुरेरी, रणवा, लखेसरा, नामलपुरा, आजंदा, धतुरिया, मुंडला में बढ़त बनाई। आलमारी को ग्रामीण में सबसे अधिक 451 मत हरनावदा पोलिंग पर व सबसे कम 10 मत कजलाना में मिले। जबकी नगर में पोलिंग 180 पंचवटी पर 122 व सबसे कम पोलिंग 168 कन्याशाला पर 14 मत मिले।

इधर गौड़ ने हुंकार तो भरी थी किन्तु मतदाताओ ने नकार दिया जिसके चलते जमानत भी नही बचा सके। हालांकि 7 पोलिंग चिरोला की पोलिंग 15, बालोदा कोरन की पोलिंग 59, गजनीखेड़ी, पलवा, पिपलू की पोलिंग 203, पिठौरा व अमला की पोलिंग 217 पर पहली पायदान पर रहे। गोड़ को पलवा के पोलिंग 117 में सबसे अधिक 709 मत मिले जबकी सबसे कम माधोपुर के पोलिंग 76 में 1 वोट मिला जबकी नगर के पोलिंग 163 पोरवाल धर्मशाला पर खाता ही नही खोल पायें। जहां एक भी मत नही मिला।

वहीं कान्वेन्ट स्कूल के पोलिंग 175 में सबसे अधिक 107 मत मिले। सोलंकी व गोड़ में बराबरी की टक्कर भी रही जिसमें अर्जुनाखेड़ी के पोलिंग 218 पर 19-19 मत मिले। इसी प्रकार पंजा व आलमारी में बराबरी की टक्कर सुकलाना के पोलिंग 221 पर रही जिसमें दोनो को 78 – 78 मत मिले।

Next Post

महापौर के औचक निरीक्षण में 36 से ज्यादा नगर निगम कर्मचारी अनुपस्थित मिले

Wed Dec 6 , 2023
अन्य कर विभाग में दो कर्मचारी बिना सूचना के लंबे समय से गायब मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश उज्जैन,  अग्निपथ। नगर निगम में अफसर और कर्मचारी मनमर्जी से आते और जाते हैं। इसकी शिकायत मिलने के बाद बुधवार को महापौर मुकेश टटवाल और निगम आयुक्त रौशन सिंह ने […]