इंगोरिया चौपाटी से ग्राम रूपाहेड़ा तक का मार्ग जर्जर, राहगीर हो रहे परेशान

इंगोरिया, अग्निपथ। इंगोरिया चौपाटी से ग्राम रूपाहेड़ा तक सडक़ निर्माण एमपीआरसीडीसी द्वारा किया गया था। 9 वर्ष पहले बनी यह सडक़ जर्जर हालत में है। ठेकेदार द्वारा मेंटेंनेंस नहीं किये जाने से रोड जगह-जगह से उखड़ गई है।

इसी सडक़ से जुड़ी उन्हेल मार्ग से गणपति मंदिर तक की एक किमी सडक से इंगोरिया ग्राम के नागरिकों को बेहद असुविधा हो रही है। इस सडक़ की मरम्मत से ग्राम पंचायत व पीडब्ल्यूडी बडऩगर दोनों पल्ला झाड़ रहे है। इंधर मप्र सडक़ विकास निगम भी यह एक किमी सडक़ बनाने में रूचि नहीं ले रहे है।

भाजयुमो उपाध्यक्ष लाखनसिंह रूपाहेड़ा एवं ग्रामवासियों ने उक्त 10 किमी लंबी सडक़ निर्माण की मांग की है। सडक़ बनने से सिकंदरखेड़ा टोंक माताजी होकर गुलाबखेडी एवं जहांगीरपुर जाने की सुविधा नागरिकों को होगी।

Next Post

लापरवाही की हद..!

Sun Jan 31 , 2021
महिला और बच्चों के उत्थान के लिए काम करने वाले विभाग ने रविवार को लापरवाही की हद पार कर दी। महिलाओं को लाइसेंस बनवाने का आमंत्रण देकर महिला एवं बाल विकास विभाग खुद वहां पहुंचा ही नहीं और महिलाएं परेशान होती रहीं। बाद में प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंच […]