बालक की मौत प्रशासन की लापरवाही का प्रमाण: सिंघार

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मृतक के परिजनों को दी सहायता राशि

धार, अग्निपथ। मंकर संक्रांति पर प्रतिबंधित चाइना डोर से हुई मासूम कनिष्क की मौत पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार लुनियापुरा स्थित पीडि़त के घर पहुंचे। सिंघार ने परिजनों से चर्चा कर संवदेना व्यक्त की साथ ही 20 हजार की तत्कालिक सहायता राशि भी परिजनों को देते हुए अन्य 50 हजार की सहायता राशि भी स्वीकृत कराई। नेता प्रतिपक्ष ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह ठाकुर ने बताया कि सिंघार कनिष्क को श्रद्धांजलि देने उसके निवास पर पहुंचे। सिंघार ने बालक के परिजनों को ढांढस बंधाया। नेता प्रतिपक्ष ने प्रशासन की व्यवस्था पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि जब मांझे पर प्रतिबंध था तो यह मांझा बाजार में बेचने के लिए कैसे आ गया। यह प्रशासनिक लापरवाही का प्रमाण है।

आपने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि अधिकारियों को निर्देश दें कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो। आपने कहा कि सरकार अभी सत्ता के मदहोश में है उसे आम जनता की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है। सिंघार ने कनिष्क के घर से कलेक्टर प्रियंक मिश्रा से भी चर्चा करके आर्थिक सहायता अधिक दिलाने का आग्रह किया और इस प्रकार की घटना फिर न हो इसके लिए प्रशासनिक अमले को निर्देश देने के लिए भी कहा।

साथ ही आपने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है। कल ही धार के पीजी कॉलेज के सामने से एक लडक़ी का अपहरण हो गया है कानून व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। सिंघार के साथ जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष करीम कुरैशी, कांग्रेस पार्षद बरसात सिसोदिया, ईश्वरसिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता लियाकत पटेल, पूर्व पार्षद बंटी डोड, पूर्व पार्षद अशोक राठौर, समाजसेवी मुन्नालाल राठौर सहित बडी संख्या में परिजन, कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Post

मेरी झोपड़ी के भाग्य खुल जाएंगे प्रभु श्री राम आएंगे......

Thu Jan 18 , 2024
प्रभातफेरी में भजनों से गूंज रहा है नलखेड़ा नगर नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर का वातावरण पूरी तरह धर्ममय हो गया है प्रात: काल पुरुषों एवं महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से नगर में निकाली जा रही प्रभात फेरी में ढोलक एवं झांझ मजीरे के साथ मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे प्रभु […]