बिड़वाल में प्राइवेट स्कूल के कर्मचारी पर अज्ञात हमलावर ने चलाई गोली, मौत

स्कूल से घर के लिए निकले, देर शाम की घटना

धार, अग्निपथ। जिले के कानवन थाना क्षेत्र में गोली लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति अपने घर के लिए निकला था इस बीच किसी ने उसे पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चलाई जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी करता है जो अपने घर लौट रहा था। घटना के बाद परिजन उक्त घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार बिंदु उर्फ वीरेंद्र पिता शंभू सिंह निवासी कोड पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला करते हुए गोलियां चला दी। घटना कानवन थाना क्षेत्र के ग्राम बिड़वाल की है। बिंदु सिंह स्कूल से कोड घर जाने के लिए निकले थे, इस बीच स्कूल से कुछ ही दूरी पर अज्ञात हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी। इस कारण बिंदु सिंह को सिर व पसली में गोली लगी है।

इसके बाद घायल बिंदु सिंह को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। डॉक्टर छत्रपाल सिंह चौहान मृतक बिंदु सिंह को दो गोली लगी है, गोली लगने के कारण उनकी मौत हो गई है।

Next Post

जिला अभिभाषक संघ देवास के चुनाव ने गति पकड़ी

Thu Jan 25 , 2024
वकालत न करने वाले सदस्यो के नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं- राजेन्द्र बापट देवास। जिला अभिभाषक संघ के चुनाव 7 मार्च को प्रस्तावित है। चुनाव की गहमागहमी न्यायालय परिसर में चल रही है। वाट्सअप एवं व्यक्तिगत रूप से उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी दर्ज करा रहे हैं और प्रचार […]