कॉलोनी में स्कूल टीचर की हत्या पहले बॉटल से मारा, हाथ बांधकर गले पर चाकू घोंपा

पलंग पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव पुलिस जांच में जुटी, पति विदेश में

धार, अग्निपथ। शहर की श्रीकृष्ण नगर कॉलोनी में स्कूल टीचर की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की है। वहीं शहर की श्रीकृष्ण कॉलोनी में सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया हैं। यहां पर एक महिला के पहले हाथ बांधे गए। इसके बाद धारदार हथियार से महिला के गले पर हमला कर हत्या कर दी गई।

घटना के दौरान महिला आरती पति रवि मकवाना उम्र 38 साल घर पर अकेली थी, पलंग पर शव को सबसे पहले महिला के बच्चें ने देखा था। बेटा ही बाहर की और चिल्लाते हुए आया व महिला के भांजे कार्तिक व उसके दोस्त ने देखा था। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, सूचना के बाद सीएसपी रविंद्र वास्कले पुलिस टीम को लेकर मौके पर आए।

पुलिस ने पंचनामा बनाया व अल सुबह महिला का शव जिला अस्पताल भेजा गया था। रात में ही एसपी मनोज कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे व़ पुलिस अधिकारियों के साथ घर का निरीक्षण किया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत श्रीकृष्ण कॉलोनी में कल रात मर्डर की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला आरती के हाथ बंधे हुए थे, साथ ही गले पर हथियार से हमले के चोट के निशाना थे। पलंग के नजदीक जमीन पर भी खून पडा हुआ था, महिला पेशे से निजी स्कूल में टीचर है।

महिला अपने बेटे तीर्थ उम्र 9 साल के साथ किराए के मकान में रहती थी, महिला का पति राजू मकवाना विदेश कुवैत में नौकरी करता हैं। गत वर्ष दीपावली के समय पति घर लौटा था। परिवार की और से मिली शुरुआती जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस ने हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

आधे घण्टे के अंदर हुई हत्या

महिला आरती ने 25 फरवरी को रात करीब 8:52 मिनट पर कार्तिक को फोन किया था कि बेटे तीर्थ को बाजार लेकर जाना है। कार्तिक, दक्ष व देव घर पहुंचे। तीनों युवक बच्चें को लेकर सवा 9 बजे के आसपास घर से निकल गए थे, करीब 40 मिनट बाद सभी घर की और लौटे। युवकों ने बच्चें को घर के बाहर रोड पर उतारा व बाहर की और गाड़ी पलटाते हुए बात कर रहे थे। इसी बीच तीर्थ उम्र 9 साल चिल्लाते हुए बाहर की और आया कि पलंग पर खून पड़ा हुआ है। महिला का भांजा कार्तिक सहित तीनों युवक कमरे की और दौडे तो अंदर आरती पलंग पर पडी हुई थी व खून निकल रहा था। तीनों युवक व बच्चा करीब 10 बजे के आसपास घर आ गए थे, संभवत इन 40 मिनटों में ही अज्ञात व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी।

अज्ञात आरोपी ने पहले बॉटल से मारा

पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर पुलिस को एक स्टील की बॉटल मिली है। संभवत अज्ञात व्यक्ति ने पहले महिला को सिर पर बॉटल से हमला किया, इससे महिला अचेत अवस्था में पलंग पर गिरी होगी। इसके बाद आरोपी ने महिला के हाथ बांधे व चाकू गले पर घोंपा हैं, करीब 5 से 7 वार चाकू घोपा गया है। गले पर महिला को इतने ही चोट के निशान मिले है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच डॉक्टरों की पैनल से महिला का पीएम सोमवार को किया जा रहा हैं, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

सीसीटीवी से जांच कर रही पुलिस

मामले की जांच के लिए चार अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। पहली टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, दूसरी टीम साइबर से जुड़ी बारीकियों पर जांच कर रही है। तीसरी टीम परिवार से पुन: घटनाक्रम समझने की कोशिश कर रही है। वहीं चौथी टीम पहली और दूसरी टीम से संपर्क बनाते हुए संदिग्धों पर नजर बनाए हुए है। साथ ही युवकों के बताए अनुसार जिन स्थानों पर गए थे, पुलिस टीम जांच के लिए वहां पर पहुंची है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

टीम बनाई

महिला के हाथ बंधे हुए मिले है। गले पर चोट के निशान भी है। हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया है। अज्ञात व्यक्ति की तलाश को लेकर टीमें गठित की गई है। हर बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जायेगा। – मनोज कुमार सिंह, एसपी, धार

Next Post

उज्जैन, सहित 6 शहरों में चलेंगी 552 ई-बस, कैबिनेट की मुहर

Tue Feb 27 , 2024
मध्यप्रदेश के टूरिस्ट प्लेस पर हवाई सेवाएं भी शुरू होगी उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश के 6 बड़े शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। पीएम ई-बस योजना के तहत उज्जैन, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और सागर में 552 शहरी बसों के संचालन को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दे दी है। सीएम डॉ. मोहन […]