धार में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव, कांग्रेस ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराया, अब जनता उन्हें ठुकराएगी

करोड़ो रुपयों के 43 कार्यो का किया भूमिपूजन और लोकार्पण, धार में पीएम एक्सीलेंस और आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की घोषणा

धार, अग्निपथ। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सीएम मोहन यादव धार पहुंचे। पीजी कॉलेज स्थित आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को किश्त का अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री निर्धारित समय से कुछ समय बाद उज्जैन से डीआरपी लाईन हेलीपेड पर पहुंचे जहां कार्यक्रम में बदलाव करते हुए रोड शो ना करते हुए सीधे सभा स्थल पर पहुंचे और आयोजित सभा को संबोधित किया इसके बाद घोडा चौपाटी से जन आभार यात्रा की शुरुआत हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 56 लाख हितग्राहियों को 340 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का अंतरण, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजनांतर्गत 136 करोड़ के 1 हजार 634 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं आहार अनुदान योजना के अंतर्गत 2 लाख से अधिक जनजातीय बहनों को 30.43 करोड़ की राशि का अंतरण किया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव जमकर कांग्रेस पर बरसे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कांग्रेस ने 70 साल तक जनता को मुर्ख बनाया, पंजा तो दिखया पर हाथ का पंजा तो बताया पर हाथ पकडने से मना कर दिया। ये लोग श्रीराम के पैदा होने का प्रमाण मांगते हैं, आदिवासयिों के हाथ में तीर धनुष भगवान राम का संबंध बताते है जिन्होंने राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराया है जनता उन्हें ठुकराएगी।

शहर में निकली जन आभार यात्रा

सभा को संबोधित करने के बाद शहर के घोड़ा चौपाटी से जन आभार यात्रा की शुरुआत हुई। आभार यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा घोड़ा चौपाटी से हटवाड़ा, आंनद चौपाटी, जवाहर मार्ग, धानमंडी होते हुए पुन: घोड़ा चौपाटी पहुंची। यात्रा के दौरान सैकड़ों सामाजिक मंचों से मुख्यमंत्री मोहन यादव का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ रथ पर मंत्री नागर सिंह चौहान, धार विधायक नीना वर्मा, सांसद छतर सिंह दरबार,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, विधायक कालु सिंह, रंजना बघेल,सावित्री ठाकुर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री का 50 से अधिक मंचों से स्वागत

प्रथम नगर आगमन पर मालवा के सपूत माननीय मुख्यमंत्री डा मोहन यादव का धार नगर में अभूतपूर्व स्वागत किया गया। जन आभार यात्रा के रूप में विशाल रोड़ शो के साथ जब श्री यादव रथ में सवार होकर नगर में निकले तो धार नगर की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए । धार विधायक नीना विक्रम वर्मा से लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों , स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारी संगठनों और भाजपा मंडलों एवं मोर्चो के कार्यकर्ताओ ने भी 50 से अधिक स्वागत मंचो से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस प्रकार का अभूतपूर्व स्वागत देख मुख्यमंत्री मोहन यादव अभिभूत हो गए।

रुकमणि तीर्थ स्थल पर किए दर्शन

धार में जनसभा और आभार यात्रा के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव अमझेरा स्थित रुकमणि तीर्थ स्थल पहुंचे और मां अमका-झमका के दर्शन किए। धारनाथ और गढक़ालिका मंदिर के लोक निर्माण की मांग धार विधायक नीना विक्रम वर्मा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने मांग की कि स्थानीय धारनाथ मंदिर के लोक निर्माण कराने की मांग की। गढक़ालिका जी के मंदिर के लोक निर्माण की मांग की। वही रुकमणि तीर्थ दर्शन के बाद मुख्यमंत्री का काफलिा हेलीपेड पहुंचा जहां से मुख्यमंत्री इंदौर के लिए रवाना हुए।

सीएम की घोषणाएं

  • पीएम एक्सीलेंस कॉलेज
  • आयुवेदकि कॉलेज की घोषणा
  • मांडव उद्वहन परियोजना के माध्यम से जिले में नर्मदा का पानी खेतों तक पहुंचाया जाएगा
  • प्रधानमंत्री मोदी की सोलर योजना होगी लागू
  •  धार जिले में बन रहे पीएम मित्र टेक्सटाईल्स पार्क से हजारों लोगो को मिलेगा रोजगार

Next Post

उज्जैन के खुले भाग्य: 11 निर्माण कार्यो के लिए निगम को मिले 150 करोड़

Sat Mar 2 , 2024
क्षिप्रा नदी पर बनेंगे दो नये पुल, गधा पुलिया-हनुमान नाका चौराहा होते हुए मंछामन कालोनी से मिलेगा इंदौर रोड उज्जैन, अग्निपथ। वर्षों से कंगाली का अभिशाप झेल रहे उज्जैन नगर निगम और विकास की बाट जोह रही विक्रमादित्य की नगरी उज्जैन का इंतजार खत्म हो गया है। सिंहस्थ 2028 के […]
डॉ. यादव