तराना में तेंदुआ, बछड़े का शिकार किया, युवक पर हमला

वन विभाग ने तेंदुओं को पकडऩे के लिए लगाया पिंजरा लगाया, ग्रामीणों में दहशत

उज्जैन, अग्निपथ। जिले की तराना तहसील के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए से दहशत का माहौल है, तेंदुए ने गाय को शिकार बनाने के बाद युवक पर भी हमला किया है। तेंदुए को पकडऩे के लिए वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया है। बीते दो दिनों से तेंदुआ हमलावर हो गया है। पहले उसने एक गाय का शिकार किया फिर बुधवार को गाँव में रहने वाले युवक पर हमला कर दिया। खबर लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने एक पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकडऩे के लिए जतन शुरू कर दिए है।

उज्जैन जिले की तराना तहसील में तेंदुए की आहट से ग्रामीण घबराए हुए है। तेंदुए के डर से लोगो ने बाहर निकलना छोड़ दिया है। वहीं तेंदुए द्वारा गांव के एक बछड़े का भी शिकार किया गया तेंदुआ आदमखोर हो चुका है। तराना तहसील की ग्राम दुबली निवासी रवि सिंह पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया ग्रामीण द्वारा अस्पताल जाकर इलाज कराया गया है।

तराना वन विभाग से जुड़े अधिकारियो ने बताया कि घायल रवि से बात कर स्पॉट पर नदी किनारे एक पिंजरा लगाया गया है। हालाँकि अब तक कोई मूमेंट दिखा नहीं है। वही गाय को शिकार बनाने की बात सामने आई थी इसका भी परिक्षण किया जा रहा है कि जिस जानवर ने हमला किया वो तेंदुआ ही था या अन्य जानवर। इधर घायल रवि को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर तेंदुए के पग मार्क लिए है। तेंदुए के डर के कारण किसानों ने खेतों पर काम भी बंद कर दिया था ग्रामीण घरों से रात में सुरक्षा के साथ निकल रहे है। ग्रामीणों ने लोगों से कायथा तराना और मक्सी रोड स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को बाइक से रात में अकेले निकलने के लिए भी मना किया है ।

Next Post

पंचक्रोशी यात्रा 3 से 7 मई तक चलेगी, व्यवस्था जांचने 5 अप्रैल को जायेंगे अधिकारी

Thu Apr 4 , 2024
कलेक्टर ने पड़ाव-उप पड़ाव तथा यात्रा मार्ग पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये उज्जैन, अग्निपथ। पंचक्रोशी यात्री 3 मई से प्रारम्भ होगी और 7 मई तक चलेगी। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने पंचक्रोशी यात्रा से सम्बन्धित बैठक लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को पड़ाव एवं उप पड़ाव तथा यात्रा […]