कार्यकर्ताओं के बल पर ही नेता बनते हैं जनप्रतिनिधि: विधायक चौहान

भाजपा की झारड़ा मंडल कार्यसमिति की बैठक

झारडा। हमारा कार्यकर्ता इस विश्वास के साथ काम करता है कि ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ तभी जाकर के भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार चाहे वह पंच, सरपंच, जनपद प्रतिनिधि, जिला पंचायत प्रतिनिधि हो या नपा अध्यक्ष, पार्षद विधायक या सांसद चुनाव जीतकर जनप्रतिनिधि बन सकता। इसलिए यह कार्यकर्ताओं के बल पर आगे बढऩे वाली पार्टी है।

यह बात क्षेत्रीय विधायक बहादुरसिंह चौहान ने यहां भाजपा झारडा मंडल की बैठक में कही। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड की हड्डी है तथा आज जो पार्टी विश्व की नंबर 1 राजनीतिक पार्टी है वह आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत लगन एवं परिश्रम का परिणाम है।

कार्यक्रम में डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को देश हित में एकजुट होकर एक दिशा में काम करने की आवश्यकता है। बूथ प्रभारी, ग्राम प्रभारी, ग्राम केंद्र के पालक मंडल अध्यक्ष व पूरे मंडल की टीम सब मिलकर एक दिशा में काम करेंगे तो उससे परिणाम अच्छे आने की संभावना अधिक रहती है।

पूजा वेयर हाउस झारडा पर आयोजित एक दिवसीय बैठक में मंडल प्रभारी जीवनसिंह आंजना, मंडल अध्यक्ष तेजूसिंह चौहान, जिला मंत्री शिवनारायण सूर्यवंशी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी अतिथि थे। वर्ग गीत राकेश कुमावत ने गाया। कार्यक्रम का संचालन अमरलाल परिहार, मंडल महामंत्री ने किया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री टीकमसिंह पवार, वरिष्ठ नेता राजमल कुमावत, विजय कुमार सोनी, कृष्णकांत पोरवाल, कन्हैयालाल चौहान, पूर्व जिला मंत्री शिव सिंह चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंतिम कुमावत, जिला कार्यसमिति सदस्य कुसुम मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष रामकन्या बाई, विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि नारायण सिंह सिसौदिया, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इकबाल खान आदि मौजूद थे।

Next Post

स्तनपान सप्ताह में जन्म के एक घंटे के भीतर बच्चों को पिलाएंगे मां का दूध

Sat Jul 31 , 2021
तराना। सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन रविवार से किया जाएगा। इसके तहत अस्पतालों में बच्चों को जन्म लेने के एक घंटे के भीतर मां का दूध पिलाया जाएगा। इसके अलावा अन्य कई कार्यक्रम भी होंगे। यह जानकारी स्तनपान सप्ताह के आयोजन के संबंध में हुई बैठक […]