KBC 13: हॉट सीट पर बैठेंगे नीरज चोपड़ा और पीआर श्रीजेश, शो में अमिताभ बच्चन को सिखाएंगे हरियाणवी

मुंबई. ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ में हाल ही में क्रिकेट की दुनिया के दो बड़े दिग्गज सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग पहुंचे थे। दोनों ने क्रिकेट से जुड़ी कई यादें साझा कीं। इन दिनों खेलों की दुनिया के दो बड़े चेहरे जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश की हर ओर चर्चा है। अब दोनों खिलाड़ी अमिताभ बच्चन के शो में नजर आने वाले हैं।

जी हां, फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले नीरज हॉट सीट पर बैठेंगे। उनके साथ गोलकीपर पीआर श्रीजेश भी होंगे। सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक प्रोमो साझा किया है जिसमें अमिताभ बच्चन उनका स्वागत करते हैं। प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा है- ‘अपने देश का नाम रोशन करके “केबीसी 13” के मंच पर आने वाले हैं, टोक्यो ओलंपिक 2020 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज और श्रीजेश। सुनिए उनके संघर्ष और ओलंपिक्स के अनुभव को।

नीरज ने सिखाई हरियाणवी

सामने आए प्रोमो में अमिताभ बच्चन दोनों खिलाड़ियों से पूछते हैं कि ‘ये मेडल मैं छू सकता हूं क्या?’ जिसके बाद श्रीजेश और नीरज अपना मेडल बिग बी को देते हैं। इस दौरान अमिताभ बच्चन भावुक हो जाते हैं और सेट पर माहौल शांत हो जाता है। नीरज, अमिताभ बच्चन को हरियाणवी बोलना भी सिखाते हैं।

मजाक उड़ाते थे लोग

श्रीजेश बताते हैं कि कैसे इस ओलंपिक ने उनके लिए सारी चीजें बदल दी हैं जबकि पहले उन लोगों का मजाक बनाया जाता था। वह कहते हैं कि ‘हम लोग 2012 ओलंपिक्स के लिए क्वालिफाई हुए लेकिन एक भी मैच जीते नहीं। इंडिया में जब वापस आए तो सब लोग हमारे ऊपर हंसने लगे। कहीं फंक्शन में चले जाते तो हमें सबसे पीछे कोने में बैठा देते थे। बहुत ज्यादा बेइज्जत किया गया कि एक बार को लगा कि हम लोग हॉकी क्यों खेल रहे हैं… अभी वक्त आ गया कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में, हम लोगों ने प्लेयर्स को यही बोला कि यहां सोचो कि अगला मैच है ही नहीं। जब मेडल मिला तो यह लगा कि अभी जितना सुना, जितना संघर्ष किया, जितना रोया.. सब दूर हो गया।‘

Next Post

अपनो को खो चुके परिवार वालों ने दिवंगतों को किया याद

Sun Sep 12 , 2021
घडिय़ाली आंसू बहाने हर वर्ष आते हैं नेता, शासन की घोषणाएं नहीं हुई अब तक पूरी पेटलावद, अग्निपथ। 12 सितंबर 2015 की सुबह न केवल पेटलावद बल्कि झाबुआ जिले सहित मध्यप्रदेश के लिए काली सुबह इतिहास में दर्ज हो चुकी है जो 79 लोगो की कब्रगाह और 150 लोगों को […]