गाँव की बेटी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

narmada Dhakad Gymnast

रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। गाँव की बेटियाँ भी सिर्फ घर व खेतों के काम तक ही सीमित नहीं ये भी अपनी योग्यता व प्रतिभा के बल पर कुशल मार्गदर्शन में आसमान छूने का कार्य कर रही है। ऐसा ही कार्य किया है, गांव की बेटी नर्मदा धाकड़ ने जिसका राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

जम्मू में 22 से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता खेलो इंडिया में नर्मदा अपने खेल का हुनर दिखाएंगी। ग्राम कारोदा निवासी नर्मदा प्रशिक्षक शांतिलाल सांखला, नरेंद्र श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते यह उपलब्धि हासिल की है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नर्मदा 20 नवंबर को रवाना होगी। नर्मदा के चयन पर ओपी हारोड जिला खेल अधिकारी, नंदकिशोर धाकड़ ब्लॉक समन्वयक, जेपी यादव ब्लॉक खेल अधिकारी ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Next Post

भगवती दीक्षा से पहले मुमुक्षु रिदम कोचर ने सांसारिक वस्तुओं का किया वर्षीदान श्री संघ नलखेड़ा ने किया अभिनंदन

Fri Nov 19 , 2021
14 फरवरी को महिदपुर में होगी दीक्षा नलखेड़ा, अग्निपथ। महिदपुर की बेटी 14 वर्षीय रिदम कोचर सांसारिक जीवन त्याग कर संयम की राह पर चलेगी। 14 फरवरी को गृह नगर के आंगन में साध्वी निरागदर्शनाश्रीजी की शिष्या के रूप में भागवती प्रवज्या (दीक्षा) अंगीकार करेगी। दीक्षार्थी बहन का 19 नवंबर […]