20 जगहों पर महिलाएं चलाएंगी फ्रेश रूम

Fresh rooms 15 02 22

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के स्वामित्व वाली सार्वजनिक जगहों पर प्रस्तावित फ्रेश रूम का संचालन अब महिलाओं के जरिए होगा। नगर निगम ने फ्रेश रूम संचालन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास आरंभ किए है। मंगलवार को स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को पहले से संचालित फ्रेश रूम के कामकाज और प्रोजेक्ट की जानकारी दी गई।

शहर में फिलहाल चारधाम मंदिर के पास, महाराजवाड़ा भवन के पास, देवासरोड पर अपना स्वीट्स के सामने, नानाखेड़ा क्षेत्र में कॉसमॉस मॉल के सामने और फ्र ीगंज में ग्रांड होटल के सामने फ्रेश रूम संचालित किए जा रहे है। नगर निगम शहर में 20 नए स्थानों पर ऐसे ही फ्रेश रूम बनाएगी।

पहले से संचालित 5 फे्रश रूम को बनाने में 20-20 लाख रूपए का खर्च आया है। इनका किराया 6 हजार रूपए प्रति माह निर्धारित है। 10 साल के लिए हुए टेंडर लेने वाली फर्मो ने ही लागत का खर्च वहन किया है, फर्म 10 साल तक इनका संचालन करेगी। नए 20 फ्रेश रूम का संचालन महिलाओं के जरिए कराने का फैसला हुआ है। फ्रेश रूम तैयार करने वाली फर्म में महिलाएं व्यवसायिक भागीदार होंगी।

Next Post

पौने पांच लाख का संपत्ति कर बकाया, औद्योगिक इकाई सील की

Tue Feb 15 , 2022
नगर निगम देवास ने की सख्त कार्रवाई देवास, अग्निपथ। निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा बकाया संपत्ति व अन्य करों की वसूली को लेकर शहर में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। बड़े बकायेदारों को चेतावनी पत्र देने के बाद भी संपत्ति कर जमा नहीं किए जाने पर निगम […]
Dewas nagr nigam sampatti tax vasooli 15 02 22