कृषि उपज मंडी में सिक्युरिटी गार्ड ने चलाई गोली

किसान को लगे छर्रे, 2 घंटे तक चला हंगामा

उज्जैन, अग्निपथ। कृषि उपज मंडी में मंगलवार दोपहर उस वक्त हंगामा बढ़ गया जब ट्रेक्टर-ट्राली कतार में लगाने को लेकर हुए विवाद में मंडी के गार्ड ने गोली चला दी। छर्रे लगने से एक किसान घायल हुआ है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

चिमनगंज कृषि उपज मंडी में किसान ट्रेक्टर-ट्राली से गेहूं की फसल लेकर लगातार पहुंच रहे है। मंडी परिसर में ही यश बलराम तोल कांटे पर फसल की तुलवाई की जा रही है। दोपहर 3.30 बजे के लगभग दर्जनों ट्रेक्टर-ट्राली किसान लेकर पहुंचे थे। इस दौरान कतार लगाने की बात पर हंगामा खड़ा हो गया।

मंडी प्रशासन को जानकार लगी तो उन्होने सिक्युरिटी गार्ड अजय ठाकुर को व्यवस्था संभालने के लिये भेजा। जहां उसका विवाद किसानों से हो गया। उसने हंगामा बढ़ता देख अपनी लायसेंसी बंदूक से जमीन पर फायर किया। गोली चलते ही छर्रे तेजी से उड़े और फसल लेकर आये किसान राकेश पिता हीरालाल आंजना निवासी ग्राम कढ़ाई बडऩगर को लग गये। एक अन्य किसान को भी गिट्टी उडऩे से चोंट लगी।

गार्ड की हरकत देख किसान को गुस्सा भडक़ गया। मंडी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोली चलाने वाला गार्ड मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी लगते ही चिमनगंज थाना टीआई जितेन्द्र भास्कर, एसआई करण खोवाल अपनी टीम के साथ पहुंच गये। बमुश्किल किसानों का हंगामा शांत किया गया और मामले में प्रकरण दर्ज करने की बात कहीं। मंडी में शाम 5 बजे तक हंगामा बना रहा।

किसानों ने लगाये आरोप

गोली चलने के बाद किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी में कुछ लोगों द्वारा पैसे लेकर फसल तुलवाने का काम किया जा रहा है। जो लोग पैसे देते है, उसी फसल पहले तोली जा रही है। वह लाइन में कई घंटों तक खड़े रहते है। आज भी एक ट्रक ट्रेक्टर-ट्राली की कतार में होता हुआ तोल कांटे तक पहुंच गया था। जिसके चलते किसानों का गुस्सा भडक़ गया था। मंडी परिसर में तेज गर्मी के दौरान किसानों का घंटो परेशान होना पड़ रहा है।

इनका कहना

ट्रेक्टर-ट्राली को कतार लगवाने के दौरान विवाद होने पर गार्ड ने जमीन पर फायर किया था। गिट्टी-पत्थर उडऩे से 2 किसानों को चोंट लगी है। शिकायत मिलने पर मामले में धारा 336, 337, 294 में प्रकरण दर्ज कर गार्ड की तलाश की जा रही है।

-जितेन्द्र भास्कर, टीआई चिमनगंज

Next Post

उपायुक्त ने पकड़ा शिकायत करने वाले का गला, जनसुनवाई में हंगामा

Tue Apr 26 , 2022
अवैध निर्माण की शिकायत करने पहुंचे वृद्ध ने लगाए नगर निगम उपायुक्तपर आरोप उज्जैन, अग्निपथ। कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई के दौरान मंगलवार सुबह अजीब स्थिति बन गई। अवैध निर्माण की शिकायत करने पहुंचे वृद्ध और नगर निगम उपायुक्त सुबोध जैन के बीच कहासुनी हो गई। वृद्ध का आरोप है कि […]
नगर निगम