शाजापुर में खुला आप का खाता, भाजपा को बहुमत

शाजापुर नगर पालिका के घोषित परिणाम के मुताबिक भाजपा ने 17 वार्डों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को मात्र 9 सीटों पर ही जीत नसीब हो सकी है

Shajapur nagar palika chunav patra 17 06 22

मक्सी नगर परिषद कांग्रेस से छीनी

शाजापुर, अग्निपथ। नगरी निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान की मतगणना रविवार 17 जुलाई को हुई। इसके तहत शाजापुर नगर पालिका के सभी 29 वार्डों की मतगणना पूरी होने के बाद मतदाताओं का फैसला सामने आ गया है। घोषित परिणाम के मुताबिक भाजपा ने 17 वार्डों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को मात्र 9 सीटों पर ही जीत नसीब हो सकी है। वह इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी आप ने भी नगरी चुनाव में अपना खाता खोल लिया है। दो निर्दलीय प्रत्याशी भी पार्षद चुने गए हैं।

सुबह 9 बजे से पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हुई मतगणना के कुछ देर बाद ही रुझान आने शुरू हो गए थे। ईवीएम से वोटिंग के कारण मतगणना में भी आसानी रही। नगर पालिका में पहली बार वार्ड 27 से आम आदमी पार्टी के नेता दीप कलेशरिया पार्षद के तौर पर प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं वार्ड 2 से निर्दलीय भुवनेश्वरी राठौर और वार्ड 12 से निर्दलीय समीउल्लाह हमीद चाचा पार्षद चुने गए।

शाजापुर में नगर पालिका की नई परिषद में ये होंगे पार्षद

  1. वार्ड 1 से भाजपा की कमलाबाई पीरूलाल चौहान
  2. वार्ड 2 से निर्दलीय भुवनेश्वरी सतीश राठौर
  3. वार्ड 3 से भाजपा के महेश कुशवाह
  4. वार्ड 4 से भाजपा के प्रेम जैन
  5. वार्ड 5 से कांग्रेस के शोयेब मेव
  6. वार्ड 6 से कांग्रेस के अफरोज बी
  7. वार्ड 7 से कांग्रेस की साहिदा बी अशफाक पटेल
  8. वार्ड 8 से कांग्रेस के अब्दुल अजीज मंसूरी
  9. वार्ड 9 से भाजपा की पूनम चिनेश जैन
  10. वार्ड 10 से कांग्रेस की रूबी शेख सलमान
  11. वार्ड 11 से भाजपा के बंटी कौशल कसेरा
  12. वार्ड 12 से निर्दलीय समीउल्ला हमीद चाचा
  13. वार्ड 13 से कांग्रेस की भावना नीरज वैष्णव
  14. वार्ड 14 से भाजपा के विक्रम कुशवाह
  15. वार्ड 15 से कांग्रेस की भावना सतीश वात्रे
  16. वार्ड 16 से भाजपा के दुष्यंत सोनी
  17. वार्ड 17 से कांग्रेस की कायनात रईस खान
  18. वार्ड 18 से कांग्रेस की माया कैलाश गवली
  19. वार्ड 19 से भाजपा के ओमप्रकाश उमट
  20. वार्ड 20 से भाजपा के संतोष जोशी
  21. वार्ड 21 से भाजपा की आरती लोकेश लाला
  22. वार्ड 22 से भाजपा की लक्ष्मी अजय चंदेल
  23. वार्ड 23 से भाजपा के प्रेम रामकिशन यादव
  24. वार्ड 24 से भाजपा की कीर्ति प्रशांत चौहान
  25. वार्ड 25 से भाजपा की माया सुनील जाटव
  26. वार्ड 26 से भाजपा की कविता जगदीश विश्वकर्मा
  27. वार्ड 27 से आम आदमी पार्टी के दीप कलेशरिया
  28. वार्ड 28 से भाजपा के मुकेश कुमार दुबे
  29. वार्ड 29 से भाजपा के दिनेश सौराष्ट्रीय

कांग्रेस को बड़ा झटका

जिला पंचायत निर्वाचन में करारी हार के बाद कांग्रेस को नगरीय निकाय चुनाव में भी बड़ा झटका लगा है, क्योंकि वर्षों से मक्सी नगरपालिका में कांग्रेस का कब्जा रहा था, लेकिन इस बार भाजपा ने मक्सी में जीत हासिल कर कांग्रेस के अजय किले को ढहा दिया है।

इसीके साथ नगरपालिका शाजापुर में भी कांग्रेस की दाल पतली हो गई और यहां भी महज 29 पार्षदों में से 9 पार्षदों के सिर ही जीत का सेहरा बंध सका। वार्ड 12 में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के दावेदार आशुतोष शर्मा को निर्दलीय प्रत्याशी शमीउल्लाह हमीद चाचा से मुंह की खाना पड़ी। वहीं हमेशा जीत हासिल करने वाले कांग्रेस के राजेश पारछे भी वार्ड 27 में आम आदमी पार्टी के दीप कलेशरिया से हार गए।

धरे रह गए पटाखे और बग्घी

कांग्रेस के विजयी प्रत्याशियों का निकाला जुलूस।

जीत के बड़े-बड़े दावे करने वाले कई प्रत्याशियों के चेहरों का रंग परिणाम आने के बाद उड़ा हुआ दिखाई दिया। कई निर्दलीय प्रत्याशी जीत के सपना सजाते हुए पटाखे और बग्घी को बुकिंग भी कर चुके थे, लेकिन परिणामों ने प्रत्याशियों अरमानों को ठंडा कर दिया। खबर है कि शहर के निर्दलीय प्रत्याशी ने देवास जिले से हजारों रुपए के पटाखे मंगवा लिए थे, परंतु परिणाम निराशाजनक आने पर पटाखे धरेधरे के धरे ही रह गए।

मक्सी में नगर परिषद में निर्वाचित पार्षद

मक्सी में भी भाजपा का बोलबाला रहा। मतगणना उपरांत निर्वाचित पार्षदों को रिटर्निंग अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अजीतकुमार श्रीवास्तव द्वारा निर्वाचन प्रेक्षक के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद वनमण्डलाधिकारी मयंक चांदीवाल, नायब तहसीलदार बृजेशकुमार मालवीय, सीएमओ अशफाक खान की मौजूदगी में निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

  • वार्ड 01 से भाजपा की लाडक़ुंवरबाई कालू पटेल
  • वार्ड 02 से भाजपा की कांतीबाई अशोक पेंटर
  • वार्ड 03 से भाजपा की पूजा लोधी मोड़सिंह
  • वार्ड 04 से भाजपा के ओमप्रकाश चौधरी
  • वार्ड 05 से भाजपा की रूकमणीबाई
  • वार्ड 06 से भाजपा के मोहसीन खान
  • वार्ड 07 से कांग्रेस के अमितकुमार मारू
  • वार्ड 08 से कांग्रेस की सुगनबाई नारायणसिंह
  • वार्ड 09 से कांग्रेस की प्रेमबाई राजेन्द्रसिंह पटेल
  • वार्ड 10 से भाजपा के भगवानसिंह
  • वार्ड 11 से भाजपा की संगीता हंसराज जैन
  • वार्ड 12 से भाजपा की गजाला बी मुकीम खां
  • वार्ड 13 से भाजपा की हेमलताबाई दिलीप
  • वार्ड 14 से कांग्रेस की सुनीता रवि लावरे
  • वार्ड 15 से भाजपा के विष्णु पाटीदार पार्षद पद पर निर्वाचित हुए।

Next Post

बदनावर: 15 में से 10 सीट पर भाजपा

Sun Jul 17 , 2022
बदनावर, (अल्ताफ मंसूरी) अग्निपथ। नगर परिषद के चुनाव में इस बार मतदाताओं ने सत्ता व विकास का साथ देकर भाजपा को शानदार जीत दर्ज कराई है। 15 वार्ड में से उसके 10 प्रत्याशी विजयी हुए। जबकि कांग्रेस को चार व निर्दलीय को एक वार्ड-में सफलता मिली। रविवार सुबह शासकीय महाविद्यालय […]
badnawar chunav praman patra 17 07 22