शादी का झांसा देकर पुलिस वाला करता रहा दुष्कर्म

धार, अग्निपथ। शहर में पुलिसकर्मी द्वारा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को शादी का झांसा देकर कई सालों तक दुष्कर्म करता रहा जब पीडिता ने शादी की बात कही तो आरोपी पुलिसकर्मी मुकर गया। पुलिसकर्मी इंदौर थाने में पदस्थ है।

पीडिता ने कोतवाली थाने आकर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है, मामले में पुलिसकर्मी फरार बताया जा रहा है।

पीडिता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पति से तलाक के बाद वह शहर में अलग घर लेकर रहने लगी थी, 2013 में धार में पदस्थ पुलिसकर्मी प्रधान आरक्षक राजेन्द्र डामोर निवासी मुसाखेडी इंदौर से संपर्क में आई थी। पुलिसकर्मी ने शादी का भरोसा दिलाकर परिवार का खर्चा चलाने की बात भी कही थी। जिसके बाद पुलिसकर्मी घर आकर शारीरिक संबंध बनाने लगा।

पिछले कुछ दिनों से पुलिसकर्मी ने बाते भी बंद कर दी। जब उससे संपर्क किया तो उसने शादी से मना कर दिया और घर का खर्चा उठाने की बात से भी मुकर गया। जिससे कोतवाली थाने आकर आरोपी पुलिसकर्मी पर प्रकरण दर्ज कराया है।

Next Post

महाकालेश्वर कॉरिडोर लोकार्पण: महाकाल को माथा टेका, धीरे से नंदी के कान में कहा-सब संभाल लेना

Fri Sep 23 , 2022
हर घर दीपक जलेंगे जब महाकाल का आंगन खुलेगा, पीले चावल से देंगे न्यौता उज्जैन, अग्निपथ।  महाकालेश्वर कॉरिडोर लोकार्पण अवसर पर हर घर में दीपक जलेगा। इसके पहले प्रत्येक परिवार को कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता पीले चावल से दिया जायेगा। शुक्रवार को मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास […]