इंदौर में बाणगंगा ब्रिज पर क्रेन के ब्रेक फेल, महिला-बच्चे समेत चार की मौत

इंदौर, अग्निपथ। बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां बाणगंगा थाने के पास ब्रिज के उतार पर दो बाइक पर पीछे से आई क्रेन चढ़ गई। इससे चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, छह साल का बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। एक अन्य 40 साल की महिला का पैर टूटा है। उसका अरविंदो अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक एरोड्रम कावेरी नगर इलाके के रहने वाले बताए गए हैं।

अपर कलेक्टर अजय देव शर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि क्रेन के ब्रेक फेल हो गए थे। उसके ड्राइवर को हिरासत में लिया है। क्रेन बस के पीछे चल रही थी और बेकाबू होकर दो बाइक पर चढ़ते हुए निकल गई। टीआई राजेंद्र सोनी ने बताया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें क्रेन रफ्तार से आगे चल रही दोनों बाइक को कुचलते हुए दिखाई दे रही है। हादसे के चलते बाणगंगा ब्रिज के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें क्रेन बाइक सवारों को कुचलते नजर आ रही हैं। क्रेन के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। हादसे में घायल महिला का अरविंदो अस्पताल में इलाज जारी है। महिला के हाथ पर शारदा गुदा हुआ है। इनका नाम शारदा दिनेश उम्र 40 साल कावेरी नगर बताया गया।

बाणगंगा टीआई राजेंद्र सोनी के अनुसार, क्रेन ब्रिज से सांवेर रोड की तरफ उतर रही थी। इसके आगे बाइक चल रही थी। क्रेन बाइक सवारों पर कैसे चढ़ी इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हमारे पास सूचना आई थी कि क्रेन ने चार लोगों को कुचल दिया है और वो क्रेन के नीचे दबे हुए हैं। चार शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए और एक घायल महिला को अरविंदो अस्पताल पहुंचाया है। वास्तव में हादसा कैसे हुआ है यह जांच का विषय है।

मृतकों के नाम
1. रितेश पिता दिनेश उम्र 16 साल कावेरी नगर
2. शरद दिनेश उम्र 6 साल
दो अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है।

घायल
1. शारदा पति दिनेश उम्र 40 साल, कावेरी नगर

Next Post

चकरावदा टोल पर हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाई तोडफ़ोड़

Tue May 2 , 2023
आसपास खड़े वाहनों को फोड़ा, सामने आए फुटेज उज्जैन, अग्निपथ। चकरावदा टोल नाके पर रात में हथियारों से लैस होकर आए बदमाशों ने जमकर तोडफ़ोड़ मचाई। कर्मचारियों को भागकर जान बचाना पड़ी। बदमाश चार पहिया वाहनों में सवार होकर आए थे, जिनकी संख्या एक दर्जन से अधिक बताई जा रही […]