देवास: डिस्पोजल कंपनी में आग से 2 की मौत

नाइट ड्यूटी के बाद कंपनी में सो रहे थे मजदूर, 2 झुलसे

देवास, अग्निपथ। देवास की डिस्पोजल कंपनी में भीषण आग लग गई। दम घुटने से 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 झुलस गए हैं। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित आराध्या डिस्पोजल प्राइवेट कंपनी में हुआ है। जेसीबी से दीवार तोडक़र मजदूरों को निकाला गया। 7 दमकलों ने दोपहर 2 बजे आग पर काबू पाया। बताया जा रहा कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है, हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मजदूर नाइट ड्यूटी से लौटकर सो रहे थे। इसी दौरान आग लगी। इसमें सोनू चौधरी पिता रमेश (24) और पप्पू परमार (30) की मौत हो गई। जबकि आग की चपेट में आए इनके दो साथी महेश वर्मा और बहादुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों को इंदौर रेफर कर दिया है। ये चारों श्रमिक पान खेड़ी के रहने वाले हैं।

हादसे में झुलसे युवक ने बताया कि हम चारों पानखेड़ी गांव के निवासी हैं। गुरुवार रात हमारी नाइट ड्यूटी थी। इसके बाद सुबह लौटे तो सो गए। करीब 11 बजे अचानक आग की तपन से जागे। हम चारों तरफ धुएं से घिरे थे। हमारे 2 साथियों में कोई हलचल नहीं दिखाई दी। जबकि एक साथी बेहोशी की स्थिति में था। कुछ देर बाद मैं भी बेहोश गया।

5 घंटे में आग पर पाया काबू

देवास नगर निगम के फायर डिपार्टमेंट के अनुभव चंदेल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे लगी आग 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाने में दमकल की गाडिय़ों समेत 30 टैंकर जुटे रहे। अभी 3 दमकल की गाडिय़ां मौके पर है। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।

Next Post

राजू द्रोणावत हत्याकांड: हमलावरों की पहचान हुई, 20 हजार का इनाम घोषित

Fri May 5 , 2023
मर्डर की जांच के लिए एसआईटी गठित, बढ़ते अपराधों को देख आईजी ने ली बैठक उज्जैन, अग्निपथ। फ्रीगंज मेंं दिनदहाड़े राजू द्रोणावत को गोली मारकर हत्या करने वालों की पहचान हो गई है,लेकिन २० से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ के बाद भी उनका सुराग नहीं मिला। नतीजतन शुक्रवार शाम आरोपियों […]