आवारा कुत्तों ने एक दिन में 12 लोगों को काटा

नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर में इन दिनों आवारा कुत्तों की तादाद बढ़ती जा रही है। जिससे लोग इनके आतंक से परेशान हो चुके हैं। इन आवारा कुत्तों ने रविवार को भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।

कुत्तों के आतंक से नगरवासी भयभीत हो चुके हैं दर्जनों कुत्ते के झुंड नगर के गली मोहल्लों में स्वच्छ विचरण करते नजर आ रहे हैं। इन कुत्तों के झुंड कारण कई दो पहिया वाहन चालक घायल हो रहे हैं। इन आवारा पशुओं के डर के कारण छोटे बच्चे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। रात की बात तो अलग है लेकिन यह आवारा कुत्ते दिन में ही लोगों को अपना शिकार बनाते हुए काट रहे हैं। रविवार के दिन भी नगर के 12 लोगों को आवारा कुत्तों ने अपना निशाना बनाते हुए घायल किया है। यह सभी लोग अपना उपचार कराने स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचे हैं जहां उनका उपचार किया गया।

नगर परिषद को कुत्ता पकड़ो अभियान चलाना चाहिए

स्थानीय नगर परिषद द्वारा कई माह से कुत्ता पकड़ो अभियान नहीं चलाया गया है इस कारण नगर में कुत्तों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। नगर परिषद को माह में एक बार कुत्ता पकड़ो अभियान चलाना चाहिए जिससे नगर के लोगों को इन आवारा कुत्तों से निजात मिल सके।

आवारा कुत्तों के शिकार हुए 12 लोग उपचार कराने रविवार के दिन सिविल अस्पताल आए थे। जिनका उपचार कर एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया गया।

– डॉ. विजय यादव, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर नलखेड़ा

शीघ्र ही नगर परिषद कुत्ता पकड़ो अभियान चलाएगा। जिसमें कुत्तों को नगर की सीमा से बाहर छोड़ा जाएगा।

– लीलाकृष्ण सोलंकी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद नलखेड़ा।

Next Post

स्वागतम वन्दे  भारत; उज्जैन में बिछाए पलक-पावड़े

Tue Jun 27 , 2023
महंगा सफर : उज्जैन से भोपाल 695 और एक्जिक्यूटिव क्लास के लगेंगे 1280 रुपये उज्जैन, अग्निपथ। वन्दे भारत ट्रेन की सौगात 27 जून को उज्जैन शहर को भी मिली। भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हरी झंडी दिखाने के बाद जब ट्रेन दोपहर 12.५१ बजे उज्जैन […]