बडऩगर मेरी नजरों में बसता है: मुख्यमंत्री

बडऩगर, अग्निपथ। इस चुनाव को जनता का आंदोलन बना दो । भाजपा को जिताने का संकल्प करें। बडऩगर मेरी नजरों में बसता है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना है तो बडऩगर से भाजपा को जिताना होगा।

यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने स्थानीय शिवाजी रोड पर भाजपा उम्मीदवार जितेन्द्रसिंह पण्डया के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा में कही। मुख्यमंत्री चौहान हेलीकॉप्टर से संगम चौराहा के नजदीक बने हेलीपेड पहुंचे और वहां से सीधे सभा स्थल पहुंचे। जहां मंच पर बिना औपचारिकता के माईक पर बोलने लगे।

शिवराज ने अपने भाषण में एक बार फिर लाडली बहनाओं को प्रमुखता देते हुए कहा कि मैंने राजनिति में बहनों की परिभाषा को बदला है। मेरे लिए माता-बहनें देवी स्वरूपा है। जिनके उत्थान व सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं के साथ लाड़ली बहना योजना चला रहा हंू। आपने बहनो के सशक्तिकरण के लिए इस योजना को विवाहित – अविवाहित व जो छुट गई है उन सभी बहनो को योजना में जोडने की बात भी कही। मंच पर भाजपा नेता व नेत्रियां भी उपस्थित थी। संचालन शांतिलाल गोखरू ने किया व आभार नगर भाजपा अध्यक्ष श्याम शर्मा ने माना।

पैसो का जुगाड़ कर रहा हूं

शिवराजसिंह का लगभग 10 मिनट का चुनावी भाषण माता, बहनो व भांजे – भांजियो पर केंद्रित रहा। जिसमें उन्होंने कहा की फिलहाल 1250 रू खाते में डाल रहा हंू। धीरे-धीरे इसे 3000 रू तक ले जाऊंगा। जिसके लिए पैसो का जुगाड़ कर रहा हूं। आपने बहनों की जिंदगी बदलने की बात कहते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार को एक रोजगार देंगे। लखपति बहना योजना, लाडली बहना आवास योजना लाऊंगा। बच्चो के भविष्य के लिए विधानसभा क्षेत्र में 10 सीएम राईज स्कूल बनाए जायेंगे। बच्चो का मेडीकल इंजीनियरिंग में प्रवेश होने पर फिस में भरवाऊंगा। आपने कहा कि किसानों के पसीने की आवाज हूं मैं। गेंहू 2700 रू क्विंटल खरीदे जायेंगे।

Next Post

कांग्रेस का काम देश को लूटकर एक परिवार की चिंता करना, भाजपा आमजन के लिए सोचती है: मोदी

Tue Nov 14 , 2023
शाजापुर में मोदी-मोदी के नारों से गूंजा सभा स्थल शाजापुर, अग्निपथ। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है जिसे केवल अपने परिवार की चिंता है। जिसके लिए वह पूरे देश को लूट रही है। उसका प्रमुख काम है केवल लूट खसोट और लूट। भाजपा आमजनों के लिए योजना लाती है और […]