इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर माछलिया घाट खत्म नए मार्ग पर एक सप्ताह में होगा चालू यातायात

धार, (आशीष यादव) अग्निपथ। लंबे अंतराल से जिले के अंतर्गत मछलियां घाट पर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी को दूर करने के लिए नया फोरलेन मार्ग एक सप्ताह के चालू कर दिया जाएगा। जिससे इंदौर-अहमदाबाद आने-जाने वाले राहगीरों को आसानी होगी।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर धार एवं झाबुआ जिले की सीमा पर स्थित माछलिया घाट बेहद खतरनाक इलाका था। इस मार्ग पर करीब 6 किलोमीटर का घाट घुमावदार मोड एवं खतरनाक खाई के चलते सफर बेहद डरावना रहता था। एक तरफ रात्रि मे वाहनों के साथ लूट तो जरा सी चुक पर वाहन का गहरी खाई मे गिरने का डर रहता था वही मार्ग पर लगना वाला जाम सफर को बेहद दर्द भरा बना देता था।

अब नया मार्ग घाट के समीप बनाया गया है। जिसकी लंबाई भी घटकर आधी हो गई। अब नया मार्ग करीब 3 किमी लंबा होगा जिस पर तीन मेजर ब्रिज भी बनाये गये हैं। उक्त मार्ग करीब 140 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। सभी ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट भी लगाई गई है। इस मार्ग पर लगभग काम पूरा हो गया है एक सप्ताह में मार्ग को चालू कर आवागमन आरंभ कर दिया जायेगा। जिसके चलते अब मार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालको को न तो घुमावदार मोड का सामना करना पड़ेगा और नहीं अपने वाहनों की गति को धीमा करना पड़ेगा वही चोरी लूट का भय भी अब खत्म हो जाएगा।

साथ ही रात्रि मे वाहनों की सुरक्षा के लिए पुलिस की लगने वाली कानवाई से भी निजात मिल जाएगी। नये मार्ग पर आवागमन आरंभ होने से रात्रि में सुरक्षा के तौर पर वाहनों को समूह मे निकालने का काम भी अब खत्म हो जायेगा।

90 की स्पीड से दौडऩे वाहन

माछलिया घाट पर 6 किलोमीटर की सडक़ पर घुमावदार मोड व खराब सडक़ के कारण 20 की गति से वाहनों का आवागमन होता था। कई बार भारवाहक वाहनों के कारण मार्ग पर जाम भी लग जाता था। लेकिन अब नया मार्ग फोरलेन बनने के बाद इससे आवागमन आरंभ होगा। मार्ग पर मोड नहीं होने से वाहन 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सरपट दौड़ेंगे। माछलिया घाट पर 6 किलोमीटर का सफर जो पहले 20 से 30 मिनट मे तय होता था। वह अब महज तीन मिनिट में पुरा हो जाएगा।जिससे समय की बचत होगी।

12 साल में मिलेगी जाम से निजात

155 किलोमीटर के इंदौर से गुजरात सीमा के फोरलेन हाइवे का निर्माण 2011 में शुरू हुआ था। 139 किमी रोड बना, लेकिन 16 किमी चार हिस्सों में अधूरा रह गया था। यहां 210 करोड़ में अप्रैल 2021 में निर्माण शुरू किया गया था। अब ये पूरी तरह से बन गया है। पहली बार झाबुआ से इंदौर का सफर पूरी तरह से फोरलेन पर संभव होगा। अभी माछलिया घाट पर हर दिन कई घंटे जाम लग रहा है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं भी घटती हैं। दूसरी ओर पूर्व में बना रोड कई जगह से खराब हो चुका है। इसे सुधारने का काम एनएचआई ने शुरू किया था।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

एसडीएम राहुल चौहान ने चर्चा में बताया कि पिछले दिनों माछलिया घाट पर सडक़ का निरीक्षण किया है। कुछ कार्य बाकी है। जल्द ही मार्ग पर आवागमन आरंभ हो जायेगा। नए मार्ग पर सफर सुगम होगा साथ ही लुट चोरी की घटना थमने के साथ ही बार-बार लगने वाले जाम से भी निजात मिल जाएगी। वही एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया कि कानवाई को अभी पूरी तरह खत्म नही किया जाएगा। वाहनों को समूह मे छोडने की जो प्रक्रिया थी वह प्रक्रिया नये मार्ग पर आवागमन आरंभ होने के बाद नही होगी। मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस गश्त होती रहेगी।

210 करोड़ में पूरा हुआ अधुरा पडा फोरलेन

इंदौर-अहमदाबाद सडक़ मार्ग पर माछलिया घाट एवं धुलेट क्षेत्र मे फोरलेन वन क्षेत्र की अड़चनों के चलते कई वर्षो से अधुरा पडा हुआ था। कुछ वर्ष पूर्व अड़चन दूर होने के साथ ही मार्ग पर तेज गति से कार्य आरंभ हुआ था। धार एवं झाबुआ जिले मे अधुरे फोरलेन को पूरा करने के लिए 210 करोड़ की लागत से नये सिरे से निर्माण कार्य आरंभ किया गया था। जिसमे धुलेट से लेकर दत्तीगांव के मिडवे होटल तक का मार्ग करीब 70 करोड़ की की लागत से बनकर तैयार हो चुका है। जिस पर आवागमन भी आरंभ हो चुका है।

एक सप्ताह में आवागमन चालू

मार्ग का काम पूरा हो गया है। एक सप्ताह में रोड पर यातायात शुरू हो जाएगा। मार्ग बनने से दुर्घनाएं व जाम की परेशानी दूर हो जाएगी। – सुमेश बाँझल परियोजन, निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

Next Post

कोरोना की फिर से दस्तक, तैयारियों में पिछड़ रहा स्वास्थ्य विभाग

Tue Dec 19 , 2023
5 में से 3 आक्सीजन प्लांट बंद उज्जैन, अग्निपथ। चीन से निकला कोरोना नए वेरिएंट ने अब भारत में भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। केरल में बड़ी संख्या में निकले नए वेरिएंट के मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। केन्द्र सरकारी ने राज्य सरकारों को […]