विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मंच पर भिड़े मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री

सुसनेर, अग्निपथ। नगर पंचायत द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाजपा के पदाधिकारियों के मध्य मंच पर ही विवाद हो गया। मण्डल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया व मण्डल महामंत्री पवन शर्मा के बीच आयोजन के संचालन को लेकर मंच पर ही हितग्राहियों के सामने वाद-विवाद का दौर शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि आयोजन की नोडल अधिकारी के कहने पर मंडल महामंत्री पवन शर्मा द्वारा आयोजन का संचालन प्रारंभ कर दिया गया था इस दौरान मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह कलारिया ने अपने स्थान पर उठकर यह कहते हुए इस पर आपत्ति ली कि यह शासन का आयोजन है इसलिए नोडल अधिकारी द्वारा इसका संचालन किया जाना चाहिए।

इस पर दोनों पदाधिकारीयों में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुसनेर में इस समय भाजपा में दो गुट बन गए हैं एक पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह का बताया जा रहा है वही दूसरा गुट भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर का बताया जा रहा है।

साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि जिन दो पदाधिकारी में आपस में विवाद हुआ है यह भी इन अलग-अलग गुटों से आते हैं। वही विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद से ही भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया पर कार्यकर्ताओं का भितराघातियो पर कार्यवाही एवं कार्यक्रमों से उनके बहिष्कार का दबाव भी बना हुआ है।

Next Post

सुबह-सुबह अफसरों की शिप्रा परिक्रमा

Tue Jan 9 , 2024
मुख्यमंत्री की भावनाओं को साकार करने के लिए कलेक्टर का प्रशासनिक टीम को साथ लेकर भ्रमण उज्जैन, अग्निपथ। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं को शिप्रा के पवित्र जल से स्नान करने की भावनाओं को साकार रूप देने के लिए 9 जनवरी मंगलवार को सूर्योदय के साथ ही […]