जिला की जगह अब माधव नगर अस्पताल की ओटी का काम देखेंगे सर्जन डॉ. दिवाकर

मौखिक आदेश पर किया पदस्थ, डॉ. खान देखेंगे जिला अस्पताल का सर्जरी विभाग

उज्जैन, अग्निपथ। माधव नगर अस्पताल में कोविड के बाद से ही सर्जन का पद खाली पड़ा हुआ था। यहां पर इनकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी को देखते हुए क्लास-1 सर्जन डॉ. अजय दिवाकर को माधव नगर अस्पताल पदस्थ किया गया है। कोविड के पूर्व भी वह यहां पर सर्जन के रूप में अपनी सेवाएं दी चुके हैं। फिलहाल वह जिला अस्पताल में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एक सप्ताह में माधव नगर अस्पताल की ओटी की व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाने के बाद वह यहां पर अपना काम करना शुरू कर देंगे।

करीब पांच दिन पहले सिविल सर्जन के मौखिक आदेश पर क्लास-1 सर्जन डॉ. दिवाकर को जिला अस्पताल से माधव नगर अस्पताल पदस्थ किया गया है। जिला अस्पताल में एक और वरिष्ठ सर्जन डॉ. मुंशी खान भी पदस्थ हैं। दोनों सर्जन के बीच आपसी सहमति बनी और डॉ. दिवाकर ने माधव नगर अस्पताल में सेवा देना स्वीकार कर लिया।

ज्ञात रहे कि दोनों ही सर्जन काफी अनुभवी हैं और कई ऐसे आपरेशन्स को अंजाम दे चुके हैं, जोकि काफी जोखिमभरे और जटिल थे। डॉ. दिवाकर ऐसे ही केसों के माहिर डॉक्टर हैं। वह ऐसे केसों को हेंडल करने में कोई कोरकसर बाकी नहीं रखते हैं।

तीन अन्य सर्जन भी दे रहे सेवा

जिला अस्पताल में इन दो सर्जन्स के अलावा क्लास-1 सर्जन में डॉ. नरेन्द्र गोमे और डॉ. सिंह भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एक क्लास-2 सर्जन डॉ अनिल कंडारिया भी जिला अस्पताल में ही पदस्थ होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Next Post

दक्षिण क्षेत्र में कम दबाव से जलप्रदाय, निगम आयुक्त ने किया पेयजल टंकियों का औचक निरीक्षण

Sat Apr 6 , 2024
व्यवस्था में सुधार लाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई उज्जैन, अग्निपथ। दक्षिण क्षेत्र में कम दबाव से हो रहे जलप्रदाय की समस्या को देखते हुए निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा शनिवार प्रात: 6 बजे दक्षिण क्षेत्र की समस्त पेयजल टंकियों का औचक निरीक्षण करते हुए पेयजल को लेकर जो […]