उज्जैन जनपद उपाध्यक्ष, रतलाम जिलाध्यक्ष सहित कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष सदस्यता ग्रहण की

उज्जैन, अग्निपथ। कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी में जाने का क्रम थम नहीं रहा है। प्रदेश के कई बड़े कांग्रेस नेताओं के भाजपा में जाने के बाद अब यह सिलसिला चल निकला है। बुधवार को घट्टिया क्षेत्र के जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भी कांगे्रस में शामिल हो गये। रतलाम के कांग्रेस जिलाध्यक्ष, जोबट के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, आईटी सेल प्रदेश सचिव सहित कई कार्यकर्ताओं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों सदस्यता ग्रहण की।

उज्जैन से तीन बार के पूर्व विधायक रामलाल मालवीय के अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी में अन्य बड़े नेताओं का भाजपा में जाना शुरू हो गया है। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष निसार पटेल और उज्जैन से कांग्रेस के पूर्व पार्षद कुंदन माली, पूर्व पार्षद संजय मेहता, पूर्व सरपंच हरीश माली ने बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष संभागीय भाजपा कार्यालय उज्जैन में सदस्यता ग्रहण की।

इसी तरह से रतलाम के कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल, जोबट अलीराजपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरपाल सिंह अजनार, कांग्रेस आईटी सेल प्रदेश सचिव शुभम पाटीदार, रघुनंदन शर्मा जोबट, आनंद भाई शाह चंद्रशेखर आजाद नगर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उज्जैन लोकसभा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया, प्रदेश सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, उज्जैन नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, रतलाम जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महामंत्री संजय अग्रवाल, सत्यनारायण खोईवाल, जगदीश पांचाल, मुकेश यादव, मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा आदि मौजूद थे।

Next Post

पत्रिका बांटकर लौट रहे युवक को वाहन ने कुचला, मौत

Wed Apr 10 , 2024
8 दिन बाद होना थी शादी, दोस्त की हालत गंभीर उज्जैन, अग्निपथ। अपनी शादी की पत्रिका बांटने आया युवक बीती रात दोस्त के साथ शाजापुर लौट रहा था। मक्सीरोड पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार कर कुचल दिया। मौके पर युवक की मौत हो गई। दोस्त गंभीर घायल हुआ […]