हरसिद्धि भक्त मंडल के मिलन समारोह में पद्मश्री भगवती लाल राजपुरोहित को क्षणपक सम्मान

उज्जैन, अग्निपथ। श्री हरसिद्धि भक्त मंडल का नव वर्ष मिलन समारोह मंदिर प्रांगण के विक्रमादित्य सभागृह में हुआ, जिसमें पद्मश्री भगवती लाल राजपुरोहित को क्षणपक सम्मान देने की घोषणा हुई। मंडल के पदाधिकारीयो द्वारा घर जाकर उन्हें सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शमा , विशेष अतिथि कथा वाचक कमल जोशी, सुरेंद्र चतुर्वेदी थे। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्रीराम दवे ने की। अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष संतोष जाधव, सचिव सुनील वर्मा, कोषाध्यक्ष पवन नागर, प्रवक्ता वीरेंद्र शर्मा ने किया। अतिथियों ने विक्रम नवसंवत्सर 2081 के कैलेंडर का विमोचन किया।

संरक्षक राजेंद्र जोशी ने संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया। स्वागत भाषण मंडल के वरिष्ठ रमेश दुबे ने दिया। आभार सुनील वर्मा ने माना। संरक्षक शिवनारायण चौबे, ज्ञानेश्वर दुबे, प्रमेंद्र यादव, राजेश अखंड, सत्यनारायण तोंगरिया, राजेश नागर,अभिजीत दुबे,गोपाल व्यास उपस्थित रहे।

महान समाज सुधारक महात्मा फुले की जयंती आज मनेगी

उज्जैन, अग्निपथ। माली समाज के पितृ पुरुष महान समाज सुधारक सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महिला शिक्षा के जनक दलित एवं पिछड़ी जाति के मसीहा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल को मनाई जाएगी।

श्री क्षत्रिय मारवाड़ी माली समाज एवं संत श्री लिखमीदास शैक्षणिक एवं परमार्थिक समिति के तत्वावधान में 11 अप्रैल को इंदिरा नगर दाल मिल चौराहा स्थित महात्मा फुले की प्रतिमा पर 11 अप्रैल की सुबह 10 बजे पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

पुष्पांजलि कार्यक्रम के पश्चात युवा मंच सत्संग समिति द्वारा बापू नगर स्थित माली समाज की धर्मशाला में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है ।

Next Post

उज्जैन जनपद उपाध्यक्ष, रतलाम जिलाध्यक्ष सहित कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल

Wed Apr 10 , 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष सदस्यता ग्रहण की उज्जैन, अग्निपथ। कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी में जाने का क्रम थम नहीं रहा है। प्रदेश के कई बड़े कांग्रेस नेताओं के भाजपा में जाने के बाद अब यह सिलसिला चल निकला है। बुधवार को घट्टिया क्षेत्र […]