हॉकी वल्र्ड कप में भारत का विजयी आगाज

स्पेन को 2-0 से हराया…अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने दागे गोल

राउरकेला। भारत ने हॉकी वल्र्ड कप में विजयी आगाज किया है। भारतीय टीम ने स्पेन को 2-0 से हराया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप-डी के पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है। जबकि इंग्लैंड नंबर-1 पर है। पिछले मैच में अंग्रेजों ने वेल्स को 5-0 से हराया। दूसरी ओर, भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में अर्जेंटीना ने साउथ अफ्रीका को 1-0 और ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से हराया है।

चौथे क्वार्टर की शुरुआत में अभिषेक को यलो कार्ड मिला। आखिर के 10 मिनट में भारत ने 2 पेनल्टी कॉर्नर दिए, लेकिन स्पेन की टीम गोल करने में नाकाम रही। स्पेन को 53वें और 57वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला।

तीसरा क्वार्टर – इंडिया ने गोल के 3 मौके गंवाए, पेनल्टी चूके कप्तान

हॉफ टाइम के बाद दोनों ही टीमों ने आक्रमण जारी रखा। तीसरे क्वार्टर के दूसरे और मैच के 32वें मिनट में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, लेकिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत इस मौके को भुना नहीं सके। स्पेनिश गोलकीपर रफी एड्रियन ने शानदार बचाव किया। अगले ही मिनट में रेन मार्क को यलो कार्ड मिला। 37वें और 43वें मिनट में भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले। लेकिन गोल नहीं आया। तीन क्वार्टर के बाद स्कोर लाइन 2-0 ही रही।

दूसरा क्वार्टर -हार्दिक के गोल से बढ़त दोगुनी, पेनल्टी चूका स्पेन

हाफ टाइम से पहले स्पेन की टीम ने बराबरी हासिल करने के खूब प्रयास किए, लेकिन भारत के डिफेंडर्स ने उसे विफल कर दिया। उसे 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रूप में बराबरी का मौका मिला, लेकिन मेहमान टीम उसे भुना नहीं सकी। उसके तुरंत बाद 26वें मिनट में हार्दिक सिंह ने शानदार मैदानी गोल दागते हुए भारत की बढ़त 2-0 कर दी। हॉफ टाइम से ठीक पहले आकाशदीप को ग्रीन कार्ड मिला।

पहला क्वार्टर-अमित रोहिदास ने दिलाई 1-0 की बढ़त

पहले क्वार्टर के खेल में भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मैच के 12वें मिनट में मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर अमित रोहिदास ने रिबाउंड गोल दागा। हालांकि, टीम ने पेनल्टी पर 2 दफा गोल करने के मौके भी गंवाए हैं। 12वें मिनट में कुनिल पेपे को ग्रीन कार्ड मिला।

Next Post

चायना डोर से फिर हादसा, भाजपा नेता की नाक कटी

Fri Jan 13 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। चायना डोर की वजह से शुक्रवार दोपहर में फिर से एक हादसा हो गया है। ऋषिनगर में भाजपा के एक नेता की नाक और होट कट गए है। फिलहाल उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर्स का कहना है शनिवार सुबह उनकी सर्जरी की जाएगी। […]