बैटरी फटने से झुलसे बालक की हुई मौत

उज्जैन। देवासरोड पर गाड़ी पलटने के बाद बैटरी फटने से झुलसे परिवार में शामिल बालक की उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर मौत हो गई। पिता और मां का उपचार चल रहा है।

देवास के रानीबाग में रहने वाला कुन्दन मालवीय पत्नी कविता और पुत्र कार्तिक (10) के साथ चार पहिया गाड़ी में सवार होकर माकड़ोन जा रहे थे। बुधवार-गुरुवार रात नरवर थाना क्षेत्र में रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख पाने पर गाड़ी पलटी खा गई थी और उसमें लगी बेटरी फटने से निकले एसिड से परिवार के तीनों सदस्य झुलस गये थे।

कार्तिक झुलसने के साथ सिर में चोंट लगने पर गंभीर घायल हुआ था। उसे परिजनों ने उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार दोपहर को कार्तिक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बुरी तरह से झुलसे पिता को पुत्र की हालत के बारे में नहीं बताया गया था। वह शुक्रवार सुबह तक अपने पुत्र के बारे में पूछता रहा। पिता कुन्दन का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

नरवर थाना पुलिस ने बताया कि बालक की मौत होने पर मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन शव देवास लेकर गये है।

करंट से गई युवक की जान

शुक्रवार सुबह भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ला में रहने वाले जितेन्द्र पिता गब्बा कछावा (27) को करंट लगने के बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि जितेन्द्र सुबह तबेले में बंधे मवेशियों को चारा डालने गया था। खुले तारों की चपेट में आ गया था। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Next Post

राजू द्रोणावत हत्याकांड: पुलिस से बचने मुख्य आरोपी ब्रिज से कूदा, पैर टूटने के बाद धराया

Fri May 12 , 2023
आठ दिन में धराए आठ आरोपी, एक की तलाश उज्जैन, अग्निपथ। मूंगी तिराहे पर आठ दिन पहले हुए बहुचर्चित राजू द्रोणावत हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी शुक्रवार को गिरफ्त में आ गया। उसे पुलिस ने विक्रम नगर ब्रिज के पास से मशक्कत के बाद पकड़ा है। हालांकि पुलिस से बचने […]