सुबह चार बजे 11 स्थानों पर छापे: बूचडख़ानों में कट रहे थे पाड़े, सुबह लोगों के जागने के पहले ही धरदबोचा

40 से ज्यादा निगमकर्मी और 30 पुलिसकर्मियों ने की संयुक्त कार्रवाई; निगम ने जब्त किए 60 पाडे, एक क्विंटल मांस

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर से लगे हुए 11 इलाकों में चल रहे अवैध बूचडख़ानों को सुबह चार बजे निगम और पुलिस की टीम ने छापा मारकर 60 जिंदा पाड़े और एक क्विंटल मास को बरामद किया है। इनके पास से 17 से ज्यादा किस्म के पशु काटने के हथियार, 2 फ्रीजर को जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज करेगी।

नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक ने बताया कि महाकाल मंदिर क्षेत्र में अवैध बूचडख़ाने संचालित किए जाने की सूचना लगातार मिल रही थी। इसके आधार पर पुलिस ने और निगम की टीम ने जांच के बाद शनिवार सुबह चार बजे 11 स्थानों महाकाल चौराहा, बेगम बाग, कोट मोहल्ला, खंदार मोहल्ला आदि इलाकों में एक साथ छापे मारे।

इस दौरान 60 छोटे, बड़े पाडे, एक क्विंटल कटा मास, 17 से ज्यादा किस्म के हथियार, तराजू, बांट आदि बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी, 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी इस दौरान मौजूद थे।

वहीं सीएसपी ओपी मिश्रा का कहना है कि निगम के साथ एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। नगर निगम उपायुक्त संजेश गुप्ता ने कहा कि निगम के 40 से ज्यादा कर्मचारी इस अभियान में जुड़े हुए थे। सरकार के निर्देश हैं कि खुले में मास विक्रय नहीं हो। इसीलिए यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस मेें 7 कत्लखानों पर केस दर्ज

सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शकील पाड़े वाला, मोहम्मद मुस्किन सहित 7 जगह अवैध कत्लखाने मिले हैं। सभी के ऊपर महाकाल थाने में केस दर्ज किए जा रहे हैं। कई दिनों से अधिकारियों को अवैध कत्लखाने की शिकायत मिल रही थी।

इस पर पहली बार शहर में इस तरह की कार्रवाई को अधिकारियों की टीम ने मिलकर अंजाम दिया है। जब सुबह टीम कार्रवाई के लिए पहुंची तो क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में पुलिस और निगम की टीम को देखकर हडक़ंप मच गया।

Next Post

मंदिरों से निकली फूल-पत्तियों से तैयार हो रहा हर्बल रंग और गुलाल

Sat Mar 23 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। शहर में महाकाल सहित अन्य प्रमुख मंदिरों से निकलने वाले फूलों के निर्माल्य से कई क्विंटलों हर्बल रंग-गुलाल बनाया जा रहा है। उज्जैन के मंगलनाथ क्षेत्र में नगर निगम के सहयोग से निर्माल्य फ्लावर वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट में प्राकृतिक फूलों से रंग-बिरंगे कलर में हर्बल गुलाल बनाया […]