उज्जैन संसदीय क्षेत्र में 17 लाख 72 हजार 734 मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग

उज्जैन, अग्निपथ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन की घोषणा के साथ ही निर्वाचन की समस्त प्रक्रियाएं प्रारम्भ हो चुकी हैं। उज्जैन संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन के लिए 17 लाख 72 हजार 734 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 8 लाख 95 हजार 392 पुरुष, 8 लाख 77 हजार 267 महिलाएं एवं 75 अन्य शामिल हैं। जिले का जेण्डर रेशो 980 है और वहीं सर्विस वोटरों की संख्या 1643 है

उज्जैन संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत 8 फरवरी 2024 की स्थिति में विधानसभा नागदा-खाचरौद अन्तर्गत कुल मतदाता 2 लाख 22 हजार 689 हैं, जिनमें एक लाख 12 हजार 721 पुरूष, एक लाख 9 हजार 956 महिलाएं एवं 12 अन्य शामिल हैं। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र महिदपुर अन्तर्गत 2 लाख 16 हजार 579 कुल मतदाता हैं, जिनमें एक लाख 10 हजार 166 पुरूष, एक लाख 6 हजार 408 महिलाएं एवं 5 अन्य मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्र तराना अन्तर्गत एक लाख 88 हजार 369 कुल मतदाता हैं, जिनमें 95 हजार 582 पुरूष, 92 हजार 781 महिलाएं एवं 6 अन्य, विधानसभा क्षेत्र घट्टिया अन्तर्गत कुल मतदाता 2 लाख 24 हजार 805, जिनमें एक लाख 14 हजार 68 पुरूष, एक लाख 10 हजार 732 महिलाएं एवं 5 अन्य, विधानसभा क्षेत्र उज्जैन उत्तर अन्तर्गत 2 लाख 29 हजार 837 मतदाता, जिनमें एक लाख 14 हजार 490 पुरूष, एक लाख 15 हजार 323 महिलाएं एवं 24 अन्य।

विधानसभा क्षेत्र उज्जैन दक्षिण अन्तर्गत 2 लाख 61 हजार 81 कुल मतदाता, जिनमें एक लाख 30 हजार 759 पुरूष, एक लाख 30 हजार 312 महिलाएं एवं 10 अन्य, विधानसभा क्षेत्र बडऩगर अन्तर्गत कुल मतदाता 2 लाख 6 हजार 29 हैं, जिनमें एक लाख 4 हजार 386 पुरूष, एक लाख एक हजार 638 महिलाएं एवं 5 अन्य तथा आलोट विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कुल मतदाता 2 लाख 23 हजार 345, जिनमें एक लाख 13 हजार 220 पुरूष, एक लाख 10 हजार 117 महिलाएं एवं 8 अन्य शामिल हैं।

अभी भी जुड़वा सकते हैं मतदाता सूची में नाम, ऑनलाइन सुविधा भी

नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख के 10 दिन पहले तक नागरिकों से मतदाता सूची से नाम जोडऩे के लिए आवेदन लिए जा सकेंगे। ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन की सुविधा प्रदान की गई है। ऑनलाइन आवेदन पोर्टल और ऑफलाइन के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।

Next Post

मोबाइल और कार की किश्त जमा करनी थी इसलिए कर रहे थे चोरी

Thu Mar 28 , 2024
मोबाइल छीनने के प्रयास में नाले में गिरी कार, पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश शाजापुर, अग्निपथ। मक्सी पुलिस ने गुरुवार शाम को कार सवार दो बदमाशों को हिरासत में लिया है। जिन्होंने एक बाइक सवार युवक से मोबाइल छीनने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने एक बदमाश की गर्दन पकड़ […]